फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complaint submitted to SP demanding registration of FIR against Tantrik

Bhiwani News: तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग के लिए एसपी को सौंपी शिकायत

Tue, 15 Oct 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Complaint submitted to SP demanding registration of FIR against Tantrik
एसपी को शिकायत सौंपने जाते शिव कॉलोनी क्षेत्रवासी। 
भिवानी। ग्वार फैक्ट्री के पीछे स्थित शिव कॉलोनी निवासी सुशीला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर चौकी इंचार्ज की ओर से 12 दिनों से उनकी शिकायत दर्ज न करने और उन्हें बेवजह परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में सुशीला ने बताया कि फरवरी माह में उनकी बेटी बीमार हो गई थी। जिसका इलाज उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में करवाया तथा चिकित्सकों ने बताया कि उनकी बेटी डिप्रेशन का शिकार हो गई है। सुशीला ने बताया कि इसके बाद उनकी एक साथी ने किसी तांत्रिक से मिलने की सलाह दी। इसके बाद वे अपनी बेटी के भविष्य की चिंता करते हुए 20 मई को तांत्रिक से मिली तथा उसके द्वारा बताए गए कई उपाय किए, ताकि उनकी बेटी ठीक हो सकें तथा इस दौरान उनके हजारों रुपये भी तांत्रिक द्वारा खर्च करवाए गए। लेकिन उनकी बेटी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काफी इंतजार करने के बाद उन्होंने तांत्रिक से फिर से मुलाकात की तथा तांत्रिक ने उनकी बेटी के स्वास्थ्य के सुधार के बारे में बात करने की बजाए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा इस बात का विरोध करने पर उक्त तांत्रिक द्वारा उन्हें धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उक्त तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने 13 अक्तूबर को बीटीएम चौकी में शिकायत करवाने पहुंची। लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा उनकी शिकायत दर्ज करने की बजाए उन्हें ही परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज उन पर ही तांत्रिक से समझौता किए जाने का दबाव बना रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपने वालों में दिनेश, श्यामलाल, राजू, भोगीराम, दलबीर, कपूरा, प्रवीण, श्रीभगवान दहिया, प्रवीण मेहरा, विष्णु, आनंद भारतीय, राजेश सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed