फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complaint lodged with the police regarding a female student falling through the broken floor of a school bus.

Bhiwani News: स्कूल बस के टूटे फर्श से छात्रा के गिरने के मामले में पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with the police regarding a female student falling through the broken floor of a school bus.
तोशाम। निजी स्कूल की चलती बस का फर्श टूटने से साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए हादसे के मामले में तोशाम पुलिस को शिकायत दी गई है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के क्रियान्वयन से संबंधित पीआईएल के याचिकाकर्ता सुशील वर्मा ने शिकायत देकर मामले में कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में बस के मालिक, चालक, परिचालक और संबंधित स्कूल की भूमिका की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही यह पता लगाने को कहा गया है कि बच्चों को बैठाने से पहले बस की स्थिति की जांच की गई थी या नहीं और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी थी।
विज्ञापन

बस की फिटनेस को लेकर भी जांच की मांग की गई है। पुलिस से बस की मूल फिटनेस फाइल लेकर यह पता लगाने को कहा गया है कि नवीनतम फिटनेस प्रमाणपत्र किसने जारी किया, वाहन का भौतिक निरीक्षण कब और कहां हुआ तथा निरीक्षण किस अधिकारी ने किया। गंभीर खराबी के बावजूद बस को फिट घोषित किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी विशेष ने बताया कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के उल्लंघन का आरोप
सुशील वर्मा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 2023 को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के क्रियान्वयन में अनियमितताओं और अधिकारियों की जिम्मेदारी से जुड़े मामले की सुनवाई की थी। हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया था कि स्कूल बसों की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञ, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, पुलिस अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी आदि को शामिल कर चेकिंग टीम गठित की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल परिवहन वाहनों के चालान किए जाने की जानकारी भी कोर्ट को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed