फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complained to family members about students drinking alcohol and assaulted hostel warden

Bhiwani News: परिजनों से की विद्यार्थियों के शराब पीने की शिकायत तो हॉस्टल वार्डन से की मारपीट

Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Complained to family members about students drinking alcohol and assaulted hostel warden
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव फुलपुरा के समीप एक हॉस्टल के वार्डन के साथ विद्यार्थियों ने परिजनों को शराब पीकर आने की शिकायत करने से खफा होकर मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने वार्डन की शिकायत पर पांच नामजद विद्यार्थियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला द्वितीय निवासी अनूप ने बताया कि वह एक ट्रेनिंग सेंटर में बतौर हॉस्टल वार्डन कार्यरत है। उसने बताया कि रविवार को छुट्टी के कारण हॉस्टल के कुछ विद्यार्थी अपने घर चले गए थे। सोमवार को वापस आए। इसमें दो विद्यार्थी शराब पीकर हॉस्टल आए थे। जिसकी शिकायत प्राचार्य को की गई थी। प्राचार्य ने कहा था कि इसकी सूचना उनके घर वालों को दो। इस पर उसने छात्रों के परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने हॉस्टल आने की बात कही थी। इसी बात को लेकर रात को आरोपी विद्यार्थियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया। जिस पर उसने शिक्षक को शिकायत कर दी। इस पर उन्होंने आरोपी विद्यार्थियों को डांट दिया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कहे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया वहीं पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed