फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complainant's wife Rekha was the conspirator in Surendra's murder, she got the murder done by paying Rs 5 lakh

Bhiwani News: सुरेंद्र की हत्या में शिकायतकर्ता पत्नी रेखा ही थी साजिशकर्ता, पांच लाख रुपये देकर कराई थी हत्या

Fri, 12 Jul 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Complainant's wife Rekha was the conspirator in Surendra's murder, she got the murder done by paying Rs 5 lakh
तोशाम (भिवानी)। गांव ईशरवाल में पांच जुलाई को हुए सुरेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने सप्ताहभर बाद ही खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता उसकी पत्नी रेखा निकली। पत्नी रेखा ने दूर के रिश्ते में देवर लगने वाले दो युवकों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पांच लाख रुपये में यूपी के दो शूटरों से पांच लाख में सौदा किया था।
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने के लिए रेखा ने झूठी कहानी सुनाई और अपने ही बयान दर्ज करा तोशाम थाने में पति की हत्या का केस भी दर्ज करा दिया। जब पुलिस की तहकीकात आगे बढ़ी तो शक अपनों पर ही गहरा गया। पुलिस ने सुरेंद्र हत्याकांड में शामिल गांव कारी निवासी नीतीश और ईशरवाल निवासी सुरजीत को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया तो हत्याकांड से पर्दा उठा। इसके बाद तोशाम पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रेखा को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि सुरजीत और नितेश पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन

तोशाम के डीएसपी दलीप सिंह ने वीरवार को सुरेंद्र हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने सुरेंद्र की पत्नी रेखा को ही मुख्य साजिशकर्ता बताया। डीएसपी के मुताबिक दूर के रिश्ते में रेखा के देवर लगने वाले कारी निवासी नीतीश का सुरेंद्र के घर आना-जाना था। रेखा दो कारणों से पति से परेशान थी। आरोप है कि सुरेंद्र अपनी संपत्ति को बेचकर पत्नी को भी प्रताड़ित करता था। इसी कारण रेखा ने नीतीश के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साजिश में सुरेंद्र के ताऊ का लड़का ईशरवाल निवासी सुरजीत भी शामिल रहा। रेखा ने पहले भी पति को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी, मगर उसे डर था कि कहीं सुरेंद्र बच गया तो उसे मार डालेगा। इसलिए उसने ये काम खुद करने के बजाय किसी और से कराने की ठानी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में नीतीश ने बताया कि सुरेंद्र को मारने के लिए उसने 75,000 रुपये में पिस्तौल खरीदी और फिर गुरुग्राम में अपने किसी जानकार से यूपी के दो शूटरों से हत्या के लिए पांच लाख रुपये में बात की। इसके लिए शूटरों को कुछ रुपये अग्रिम दिए गए थे, जबकि बाकी रकम काम होने पर दी जानी थी।
फिलहाल पुलिस ने नीतीश से पूछताछ के दौरान 3.95 लाख रुपये की नकदी, दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने सुरजीत और नीतीश को 16 जुलाई तक न्यायालय से रिमांड पर लिया है। इस हत्याकांड की सूत्रधार सुरेंद्र की पत्नी रेखा को भी तोशाम पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है।
रेखा ने ये सुनाई थी तोशाम पुलिस को हत्या की कहानी
पुलिस के मुताबिक रेखा ने बताया था कि उसकी शादी सुरेंद्र के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। पांच जुलाई को पति सुरेंद्र और एक पड़ोसी घर की बैठक में बैठकर शराब पी रहे थे। रात्रि करीब 11:30 बजे रेखा ने अपने पति को खाना खाने के लिए कहा तो सुरेंद्र फोन पर बातें करने लगा। इसके बाद रेखा को नींद आ गई। करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी नींद टूटी। वह दौड़कर बाहर आई तो देखा कि उसका पति खून से लथपथ पड़ा था। उसने चीखते हुए अपनी सास को बुलाया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया था।

सुरेंद्र हत्याकांड में शिकायतकर्ता रेखा ने ही भाड़े के शूटरों से अपने पति की हत्या कराई थी। हत्या और साजिश में नितिन और सुरजीत के साथ रेखा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। शूटरों को देने के लिए रखा कैश और हथियार भी नितिन से बरामद हुए हैं।
-दलीप सिंह, डीएसपी, तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article