फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Company director arrested for extorting crores of rupees by making false advertisements

Bhiwani News: झूठा प्रचार करके करोड़ों रुपये ऐंठने के मामले में कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Company director arrested for extorting crores of rupees by making false advertisements
भिवानी। आर्थिक अपराध शाखा ने झूठा प्रचार करके करोड़ों रुपये ऐंठने के मामले में नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह निवासी पासी नगर लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नरेंद्र निवासी भिवानी ने आर्थिक अपराध शाखा को दी शिकायत में बताया कि रविंदर सिंह संधू वासी अमृतसर पंजाब की नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी की टाउन प्लाजा में अपना कार्यालय खोल खोला था। इसमें जिले की आम जनता के लोगों के खाते यह आश्वासन देकर खोले गए थे कि आपको ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। वहीं एक निर्धारित समय के बाद आपके पैसे दुगने करके वापस दिए जाएंगे। लेकिन कुछ समय के बाद कंपनी ने भिवानी में अपना कार्यालय बंद कर दिया और आम जनता की मेहनत की करोड़ों रुपये की कमाई लेकर यहां से भाग गए।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को अपराध शाखा के उप निरीक्षक राकेश कुमार ने नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले में 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed