फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Community centers will be ready soon in Chahar Kalan and Obra, work will start after elections in four villages.

Bhiwani News: चहड़ कलां और ओबरा में जल्द बनकर तैयार होंगे सामुदायिक केंद्र, चार गांवों में चुनाव के बाद शुरू होगा काम

Thu, 26 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Community centers will be ready soon in Chahar Kalan and Obra, work will start after elections in four villages.
 गांव चहड़ कलां में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र।
भिवानी। अब ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सामूहिक एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए बड़े गांवों में करीब दो एकड़ में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण का काम अब अंतिम चरण में है। लोहारू क्षेत्र के गांव चहड़ कलां और ओबरा में जल्द सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे। जबकि चार गांवों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण का काम विधानसभा चुनावों के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सामुदायिक केंद्रों के निर्माण का काम पूरा होने के बाद इन गांवों में पंचायत और गांव की सार्वजनिक सभाओं के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए भी एक निश्चित स्थान मुहैया होगा।लोहारू क्षेत्र के गांव चहड़ कलां और ओबरा में करीब दो-दो एकड़ भूमि में सामुदायिक केंद्र का निर्माण काम चल रहा है। प्रत्येक सामुदायिक केंद्र पर 2.80 करोड़ रुपये का बजट खर्च आएगा।
विज्ञापन

इसी के साथ मंढोली कलां में भी सामुदायिक केंद्र का निर्माण तेजी से चल रहा है। वहीं पंचायती राज विभाग विधानसभा चुनावों के बाद गांव घंघाला, बड़वा और कलिंगा में भी सामुदायिक केंद्रों के निर्माण का काम शुरू कराएगा। इन गांवों में सामुदायिक केंद्र निर्माण की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। वहीं बजट भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बड़वा में बनने वाला सामुदायिक केंद्र भी दो एकड़ भूमि के अंदर ही बनेगा। इसका बजट भी 2.80 करोड़ रहेगा। इसके अलावा गांव कलिंगा और घंघाला में बनने वाले सामुदायिक केंद्रों के निर्माण में प्रत्येक पर 50 लाख का बजट खर्च होगा। सामुदायिक केंद्र निर्माण के बाद इन गांवों में सरल केंद्र, ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्यों की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलने लगेगी वहीं गांवों में होने वाले सामाजिक कार्य भी यहां पर किए जा सकेंगे। सामुदायिक केंद्रों का रखरखाव का काम भी ग्राम पंचायतों के माध्यम से होगा। संवाद

लोहारू क्षेत्र के गांव चहड़ कलां और ओबरा में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण का काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा घंघाला, बड़वा और कलिंगा में भी सामुदायिक केंद्र निर्माण का काम चुनावों के बाद आरंभ कराया जाएगा। इसकी मंजूरी और बजट पहले ही आ चुका है। सामुदायिक केंद्र के अंदर ग्राम पंचायत की समस्त व सार्वजनिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये भवन एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से तैयार किए जा रहे हैं।
-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article