{"_id":"6614d52dd145265cfb0b08cb","slug":"commission-agents-get-upset-over-five-percent-gst-stopped-purchasing-and-blocked-market-gate-in-bhiwani-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: पांच फीसदी जीएसटी को लेकर बिफरे आढ़ति, खरीद बंद कर लगाया मंडी गेट पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: पांच फीसदी जीएसटी को लेकर बिफरे आढ़ति, खरीद बंद कर लगाया मंडी गेट पर जाम
Tue, 09 Apr 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:12 AM IST
सार
हरियाणा में सरसों की खरीद पर पांच फीसदी जीएसटी आढ़ति पर थोपी जा रही है, जबकि ये खरीद सरकारी एजेंसी कर रहे है, जिसका भुगतान भी सरकार या एजेंसी को ही करना होगा। जिसके कारण आढ़तियों ने तोशाम मंडी गेट पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में सरसों की खरीद को लेकर किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार सुबह तोशाम मंडी के आढ़तियों ने किसानों की सरसों का उठान कराने पर पांच फीसदी जीएसटी लगाए जाने के विरोध में मोर्चा खोलते हुए खरीद कार्य बंद करा दिया और मंडी गेट पर जाम लगा दिया। आढ़तियों और किसानों के वाहनों की वजह से मंडी में लगे जाम की सूचना पाकर एसडीएम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम मंडी के आढ़तियों ने बताया कि सरसों की खरीद पर पांच फीसदी जीएसटी आढ़ति पर थोपी जा रही है, जबकि ये खरीद सरकारी एजेंसी कर रहे है, जिसका भुगतान भी सरकार या एजेंसी को ही करना होगा। वहीं आढ़तियों ने तोशाम मंडी गेट पर जाम लगा दिया। आढ़तियों के समर्थन में किसानों ने भी खरीद में अनियमितता को लेकर जाम लगा नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर तोशाम एसडीएम मनोज दलाल ने आढ़तियों और किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। एसडीएम ने मौके पर ही डीएम हैफेड से फोन पर बात कर इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए वहीं किसानों को भी आश्वस्त किया गया कि उन पर किसी तरह का कोई जीएसटी नहीं लगने दिया जाएगा। जिसके बाद ही किसान जाम खोलने पर राजी हुए और गेट पास काटने का काम शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक किसानों ने गेट पर जाम लगाए रखा। संवाद