फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Combined Eligibility Test: 12660 candidates took the exam at 38 centres in the district

संयुक्त पात्रता परीक्षा: जिले में 38 केंद्रों पर 12660 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Combined Eligibility Test: 12660 candidates took the exam at 38 centres in the district
भिवानी। जिले में संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 38 केंद्र बनाए गए, जिन पर पहले दिन सुबह और शाम के दो सत्र में 12660 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 5010 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने से पहले उन्हें अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता, जिसे घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए रोडवेज या फिर अन्य वाहनों में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान भी उनकी पुख्ता जांच की गई, ताकि परीक्षा के दौरान कोई पाबंदी वाली सामग्री का प्रयोग न किया हो।
विज्ञापन

पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी स्वयं मोर्चा संभाला और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं गुप्तचार विभाग, जिला सुरक्षा शाखा से अधिकारियों ने पल-पल की खबर ली। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही महिलाओं के आभूषण (नाक का कांटा, कान के टॉप्स, अंगूठी) उतरवा दिए थे। वहीं युवाओं के जूते चप्पल निकलवा कर भी चेक किया गया। हाथ या गले में किसी प्रकार धागा भी उतरवा दिए थे। केंद्र में प्रवेश पर तीन जगह चेकिंग की गई। शुरुआत में पुलिस, उसके बाद मेटल डिटेक्टर और अंगूठा का निशान एवं फोटो मिलान किया। वहीं रविवार को भी जिले में करीब 17 हजार परीक्षार्थी अपना पेपर देंगे। वहीं प्रशासन की ओर से दूसरे दिन के लिए भी करीब तीन सौ बसों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाई गई बसें
सरकार की ओर से परीक्षा केंद्र पर जाने और वापस लाने के लिए रोडवेज व प्राइवेट स्कूल बसों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों के लिए भी अलग से बसों की व्यवस्था की गई, ताकि परीक्षार्थियों को सफर के दौरान कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं से परीक्षार्थी खुश नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचा उनके लिए काफी मुसीबत भरा सफर रहता है। ऐसे में इस बार सरकार ने उनकी परेशानी पर संज्ञान लेते हुए बेहतर व्यवस्था की है, ताकि काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम खंड के केंद्रों की जानकारी
तोशाम खंड के परीक्षा केंद्र जिंदल पब्लिक स्कूल तोशाम कुल 360 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से हाजिर 259 जबकि गैर हाजिर 101 रहे। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम कुल 480 में से हाजिर 332, गैर हाजिर 148 रहे। भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू कुल 180 में से हाजिर 119, गैर हाजिर 614 रहे। आदर्श कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू कुल 420 में से हाजिर 296, गैर हाजिर124 रहे। मेगा माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम कुल 420 में से हाजिर 310, गैर हाजिर110 रहे। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम कुल 300 में से हाजिर 205, गैर हाजिर 95 रहे। संत रोशन लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी माहू कुल 240 में से हाजिर 173, गैर हाजिर 67 रहे।
जानिये क्या बोले परीक्षार्थी
मैं रेवाड़ी जिला का निवासी हूं। मेरा परीक्षा केंद्र भिवानी आया था। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए हरियाणा सरकार बस सेवा फ्री करके अच्छा किया। हालांकि, बस में आते वक्त ज्यादा भीड़ थी। जिसके कारण थोड़ी तकलीफ हुई।
-अरुण, परीक्षार्थी।
सेंटर तक पहुंचने के लिए सरकार की तरफ से फ्री बस सेवा की व्यवस्था की गई है। बस ने समय से भिवानी पहुंचाना सुनिश्चित किया। इसके कारण मैं बिना देरी के अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच पाया। बस में परीक्षार्थियों की संख्या काफी थी।
-अजीत, परीक्षार्थी।
काफी भीड़ होने के कारण बस में काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने खड़े होकर सफर तय किया। लेकिन समय से परीक्षा सेंटर पर पहुंच पाया। इसके कारण बिना किसी टेंशन के परीक्षा दी।
-हिमांशु, परीक्षार्थी।
बसों की फ्री सेवा होने के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की आधी टेंशन दूर हो गई। हालांकि भीड़ ज्यादा होने के कारण सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन परीक्षार्थियों के लिए कुल मिलाकर व्यवस्था ठीक की गई थी।
- साहिल, परीक्षार्थी।
एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
भिवानी। जिला में दो सत्रों में संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन किया। प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने लिए निशुल्क परिवहन सेवा भी चलाई।

शनिवार को आयोजित परीक्षा का एसडीएम संदीप अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला के परीक्षार्थियों के लिए अल सुबह से ही बस सेवा मुहैया करा दी गई थी। नगराधीश हरबीर सिंह, रोडवेज डिपो महाप्रबंधक नेत्रपाल खत्री व आरटीए अंग्रेज सिंह की देखरेख में परीक्षार्थियों को जिला से बाहर व जिला के अंदर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचाने के पुख्ता इंतजाम भी किए। नकल को रोकने के लिए केंद्रो पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ प्रशासनिक न पुलिस अधिकारियों की टीम भी उड़नदस्ते के रूप में केंद्रों पर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed