फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Colorful cultural programs in Gita Jayanti Festival spread the shade of culture

Bhiwani News: गीता जयंती महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरी संस्कृति की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs in Gita Jayanti Festival spread the shade of culture
सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किरोड़ीमल पार्क में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान गीता के उपदेशों से जुड़ी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग जमाया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास सर्राफ व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी स्टॉल भी सजी।
विज्ञापन

घनश्याम दास सर्राफ ने कहा कि हजारों साल पहले हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण भगवान ने गीता का उपदेश दिया था, जो आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का प्रयास है कि गीता के उपदेशों को घर-घर में ही नहीं पूरे विश्व में इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लगाई गई प्रदर्शनी में स्टाल का अवलोकन भी किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने कहा कि गीता हमें अनुशासन के साथ-साथ सतकर्म के प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि गीता बच्चों में संस्कार भरती है, जो उनके जीवन निर्माण का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, दर्शकों को किया झूमने पर मजबूर
गीता जयंती में विभिन्न स्कूली के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और दर्शकों को झूमने को मजबूर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनेक विद्यालय के बच्चों ने कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण हे वासुदेवा, न मन हूं न बुद्धि, न चित न अहंकार, डांडिया नृत्य, भगवान कृष्ण पर आधारित रागनी, समूह नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, श्लोकोच्चारण और नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद दोपहर होगी नगर शोभायात्रा
गीता जंयती महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को गीता हवन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12 बजे गीता के 12 अध्यायों पर आधारित नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इन कार्यक्रमों में बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शोभा यात्रा किरोड़ीमल पार्क से शुरु होकर पुरानी तहसील, कृष्णा कॉलोनी, केएम हॉस्पिटल, सरकुलर रोड, घंटाघर, हांसी गेट, पीडब्लूडी रेस्ट हाउस, बीटीएम चौक व वैश्य कॉलेज के सामने से होते हुए वापिस किरोड़ीमल पार्क में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed