फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Colony residents, frustrated by unpaved streets, vented their anger and staged a protest against the MLA.

Bhiwani News: कच्ची गलियों से परेशान कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Colony residents, frustrated by unpaved streets, vented their anger and staged a protest against the MLA.
शहर में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुनामल प्याऊ क्षेत्रवासी। 
भिवानी। हुनामल प्याऊ के पीछे संजय कॉलेज के निकट स्थित कॉलोनी की कच्ची गलियों से परेशान लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। जन संघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने स्थानीय विधायक के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलोनी में आज तक पक्की गलियां, सीवरेज और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं जिससे बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी वर्ष 2002-03 में काटी गई थी। उस समय वादा किया गया था कि यहां सीवरेज, पानी और पक्की गलियों की व्यवस्था कराई जाएगी। उनका कहना है कि स्थानीय विधायक 17 साल से विधायक हैं लेकिन आज तक कॉलोनी की गलियां कच्ची पड़ी हैं। प्रदर्शन के दौरान गलीवासियों ने जन संघर्ष समिति के संयोजक एवं माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में गलियों में पानी भर जाता है जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि स्थानीय विधायक कई बार कोंट रोड पर आकर उन्हें आश्वासन दे चुके हैं कि गलियों का निर्माण जल्द कराया जाएगा लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी आरोप है कि एक गली का बजट स्वीकृत होने के बावजूद उनकी गली के स्थान पर किसी चहेते व्यक्ति की गली का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक और नगर परिषद चेयरमैन से मांग की कि डी प्लान के तहत इन गलियों का शीघ्र निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। प्रदर्शन में विकास दहिया, पवन प्रजापत, अशोक कुमार, किसान नेता रामफल देशवाल और प्रताप सिंह सिंहमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed