फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Colonies will be created in big villages of the state on the lines of cities: Krishna Lal Panwar

प्रदेश के बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां काटी जाएंगी: कृष्ण लाल पंवार

Thu, 26 Dec 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Colonies will be created in big villages of the state on the lines of cities: Krishna Lal Panwar
लघु सचिवालय परिसर में पुलिस  अधिकारियों को सम्मानित करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार। 
भिवानी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां काटी जाएंगी। गांवों में शहरों की तर्ज पर सभी सुविधाएं देकर ग्रामीण विकास कराया जाएगा। प्रदेश के गरीब परिवारों को निशुल्क रिहायशी प्लाॅट दिए जाएंगे। पांच लाख गरीब परिवारों को मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित जिलास्तरीय सुशासन दिवस पर प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। गुरुग्राम से मुख्यमंत्री नायब सिंह का वीसी के माध्यम से लाइव संदेश दिखाया गया। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण में हरियाणा के एक हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने, एक हजार गांवों में महिलाओं के मनोरंजन के लिए महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलने और एक हजार गांव की फिरनी को पक्का कर लाइटें लगवाई जाएंगी। प्रदेश के 19 हजार में से छह हजार तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों की दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके भारत को विश्व में मजबूत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंचायतीराज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं और पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके स्वावलंबन के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि, एडीसी हर्षित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, सदस्यता अभियान के संयोजक शंकर धुपड, सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम विपिन कुमार, डीएसपी आर्यन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीएफओ डॉ. राजेश वत्स, डीएफओ सिंकदर सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तर पर प्रदान किए तीन पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मंत्री पंवार ने जिलास्तर पर तीन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से पीओआइसीडीएस को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार पुलिस साइबर क्राइम टीम और सिंचाई विभाग की टीम को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया। पंवार ने कहा कि यह पुरस्कार अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्ठा व लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed