फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cold, wind, children, shcool

शीतलहरः कांपते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
cold, wind, children, shcool
स्कूल जाते हुए बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
पिछले तीन-चार दिन खिली धूप के बाद वीरवार को मौसम ने एक बार फिर लोगों को झकझोर दिया। शीतलहर के कारण दिनभर लोग कांपते नजर आए वहीं सड़क किनारे अलाव तापने वालों की संख्या भी खासी रही। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों के दौरान मौसम खिला रहा। अधिकतम तापमान 19 तक पहुंचा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 5.5 डिग्री तक रहा था। बुधवार शाम से अचानक ही मौसम में परिवर्तन आया। वीरवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिनभर बारिश की संभावनाएं बनी रही। शीतलहर लोगों के लिए आफत बनी रही। इस कारण ठंड ज्यादा रही। बदले मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ देखा गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा वहीं अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

कुछ गांवों में हुई बूंदाबांदी : कुछ गांवों बवानीखेड़ा, बवानीखेड़ा कसबे के कुछ अन्य गांवों, लोहानी से देवसर मोड़ तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के कारण इन क्षेत्रों में ठंड़ ज्यादा रही। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले है और उन्हें बेहतर फसल की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिन की छुट्टियों के बाद वीरवार से स्कूल खुले। छुट्टियों के दौरान के अधिकतर दिन भले ही तेज धूप खिली हो मगर वीरवार से अचानक ही मौसम बिगड़ गया। इस कारण वीरवार को बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। बिगड़े मौसम को लेकर एक बार फिर परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed