फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cold wave is wreaking havoc on asthma patients

Bhiwani News: शीतलहर कर रही अस्थमा के मरीजों पर कहर

Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cold wave is wreaking havoc on asthma patients
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। शहर के जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी में चल रही ठंडी हवा के कारण अस्थमा के मरीज बढ़ रहे हैं। शीतलहर लगातार अस्थमा के मरीजों पर कहर कर रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 75 मरीज ऐसे आते हैं, जो दमा, अस्थमा के रोगी हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में अस्थमा के 35 से 60 आयु वर्ग के मरीज आ रहे हैं। सर्दी के मौसम में पड़ोसी राज्यों के पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद जिले में शीतलहर का प्रकोप पिछले चार दिन से जारी है। इस हवा की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग व अस्थमा के लोग आ रहे हैं। इस सर्दी के कारण बुजुर्गों व दमा, अस्थमा के मरीजों में खांसी, जुकाम व सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में चिकित्सक भी दमा, अस्थमा के मरीजों को बाहर सर्दी में नहीं घूमने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री व न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार ठंड बढ़ जाने के कारण सूर्योदय व सूर्यास्त के समय में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. सुमन ने बताया कि सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को तकलीफ ज्यादा होती है। जो मरीज अस्थमा से पीड़ित हैं। वह ठंड से बचें और ठंडी खाद्य सामग्री से भी परहेज करें। ज्यादा दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में अस्थमा के मरीज आ रहे हैं।
----------
इन बातों का रखें ख्याल
- सांस रोगी दवा की पर्याप्त खुराक लें।
- इनहेलर साथ रखें, नियमित उपयोग करें।

- धूल वाली जगह पर जाने पर मास्क लगाएं।

- सुबह शाम शीतलहर में सैर करने से बचें।
- ठंडी खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें।
- चिकित्सक से नियमित जांच करवाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed