फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Nayab Saini distributed assistance amount to the beneficiaries of e-compensation portal and Dayalu Yojana

Haryana: सीएम सैनी बोले- अल्पमत में सरकार नहीं कांग्रेस है, अपने विधायकों की परेड करवाते

Fri, 21 Jun 2024 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 06:20 PM IST
सार

कांग्रेस द्वारा हरियाणा सरकार के अल्पमत में होने व राज्यपाल से मिलने पर सीएम नायब सैनी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो राज्यपाल से मिले वो भ्रामक प्रचार की बजाय अपने विधायकों की परेड करवाते। साथ ही बोले कि किरण के आने से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।  

विज्ञापन
CM Nayab Saini distributed assistance amount to the beneficiaries of e-compensation portal and Dayalu Yojana
मंच पर मौजूद सीएम नायब सिंह सैनी व साथ में किरण चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अल्पमत में हरियाणा सरकार नहीं, कांग्रेस है। साथ ही उन्होंने सरकार अल्पमत में होने के कांग्रेस के दावे को भ्रामक बताया और दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। वे भिवानी में शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल व दयालु योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री जेपी दलाल, सांसद चौधरी धर्मबीर, राज्य मंत्री बिशंभर बाल्मीक और किरण चौधरी साथ में मंच पर मौजूद रही। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल व दयालु योजना के कुछ पात्र लोगों को राशि भेंट कर बाकी हजारों लोगों के खाते में बटन दबा कर राशि डाली। 
विज्ञापन

 
किरण चौधरी ने पहली बार मुख्यमंत्री के साथ सांझा किया मंच, धर्मबीर ने किरण के लिए छोड़ी अपनी कुर्सी
भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आई किरण चौधरी ने पहली दफा मुख्यमंत्री के साथ मंच सांझा किया। किरण जब मंच पर आई तो चौ. धर्मबीर सिंह सीएम के बराबर में बैठै थे। चौ. धर्मबीर सिंह ने किरण के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी और अपनी जगह उन्हें सीएम के बराबर में बैठा दिया। इसके बाद वे अगली कुर्सी पर खुद बैठ गए। कुर्सी सांझा करने के बाद किरण और चौ. धर्मबीर की कुछ क्षण बात भी हुई। बतां दे कि चौ. धर्मबीर सिंह बंसीलाल परिवार के राजनीतिक धुरविरोधी माने जाते रहे हैं। लेकिन अब एक पार्टी में आने के बाद माहौल बदला-बदला नजर आया। इससे पहले हवाई पट्टी पर भी पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण अपनी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ सीएम नायब सैनी का स्वागत करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चेयरपर्सन प्रतिनिधि के मंच से जाने पर विधायक भी मनाने पहुंचे
सीएम के कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी के मंच पर जगह न मिलने से वह जाने लगीं तो स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ भी उन्हें मनाने मंच से चले गए। काफी देर बाद जब सीएम मंच पर पहुंचे तो भवानी को मनाकर साथ लेकर विधायक मंच पर दोबारा पहुंचे। 


प्राकृतिक आपदा में सरकार किसान व गरीब के साथ खड़ी है: नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान किसान या गरीब को हुए नुकसान के समय सरकार साथ खड़ी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा सरकार अल्पमत होने को लेकर राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन कहा कि अल्पमत में सरकार नहीं कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर सत्र में ऐसा राग अलाप कर भ्रामक प्रचार करती है। सीएम ने कहा कि जब हमने बहुमत साबित किया तब भूपेन्द्र हुड्डा खुद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ण बहुमत में हैं और किसान व गरीब के हित व विकास के काम करने में लगी है। किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने पर नायब सैनी ने कहा कि इस परिवार ने कई साल कांग्रेस और हरियाणा को मजबूत किया। अब ये पूरा परिवार भाजपा के साथ आया है को भाजपा को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed