फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Manohar Lal reached Bhiwani, expressed grief over demise of Bhalleram, father of MP Dharmbir Singh

Haryana: भिवानी पहुंचे सीएम मनोहर लाल, सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भल्लेराम के निधन पर किया शोक व्यक्त

Mon, 29 Jan 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 29 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

सीएम मनोहर लाल भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भल्लेराम के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व सांसद धर्मबीर सिंह से भिवानी क्षेत्र के विकास के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal reached Bhiwani, expressed grief over demise of Bhalleram, father of MP Dharmbir Singh
भिवानी पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भल्लेराम के निधन पर स्थानीय महम रोड स्थित उनके निवास स्थान पर शोक प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शंकर धूपड़, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान सहित अनेक नेता भी उनके साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज के बड़े-बुजुर्गों द्वारा दिखाए गए सच्चाई व सादगी के मार्ग पर चलकर ही एक सभ्य समाज की संरचना मुमकिन है, लेकिन जब ऐसे व्यक्ति दुनिया से चले जाते है तो अत्यंत पीड़ा होती है। स्व. भल्लेराम भी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने सादगी व सच्चाई भरे व्यक्तित्व के चलते उनके जानने वाले हर व्यक्ति के मन में अपनी अलग छाप छोड़ी।
विज्ञापन


हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 60 हजार ग्रुप सी व डी के पद: मनोहरलाल
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी की 60 हजार भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। पहले ग्रुप सी का परिणाम निकाला जाएगा, उसके बाद ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव उन्हें लगता था कि एक साथ हो सकते है, परन्तु अब चुनाव आयोग की तरफ से उन्हे कोई भी संकते नहीं आया है कि चुनाव एक साथ हो। ऐसे में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव अपने पूर्व निर्धारित समय में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ शासन व प्रशासन, पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने तथा आखिरी पंक्ति के व्यक्ति को मुख्य धारा में लाकर खड़ा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार लोकसभा व हरियाणा विधानसभा में पहले से भी अधिक बहुमत मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जनता द्वारा नकारे गए दल इकट्ठा होकर भाजपा को हराना चाहते है, जबकि पिछले 10 वर्षो से जो बदलाव की बयार बह रही है, उससे स्पष्ट है कि जनता इंडिया गठबंधन के दलों के प्रभाव को नकार चुकी है। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन आने वाले चुनाव में जारी रहने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक रणनीतिक विषय है, जिसका जवाब वे भविष्य में देंगे।


भाजपा द्वारा राम के मुद्दे पर राजनीति किए जाने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी की कोई रणनीति राम पर आधारित नहीं है, परन्तु जो लोग राम के नहीं, वे किसी काम के नहीं व कही के नहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व सांसद धर्मबीर सिंह से भिवानी क्षेत्र के विकास के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed