फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM inaugurates Modern Revenue Record Room with VC

मुख्यमंत्री ने वीसी से किया मॉडर्न रिवेन्यू रिकॉर्ड रूम का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurates Modern Revenue Record Room with VC
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का शुभारंभ किया। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार को जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए मॉडन रिकॉर्ड रूम का शुभारंभ किया। अब जिला मुख्यालय पर बनाए गए मॉडर्न रिकॉर्ड रूम से व्यक्ति अपनी जमीन की नकल आसानी ले सकता है। आने वाले समय में इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जिसके बाद किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से जमीन की नकल आदि आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। नागरिकों को राजस्व विभाग कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जीआईएस लैब का भी उद्धाटन किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश में जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल करने का निर्णय लिया। वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब एक क्लिक से जमीन का रिकॉर्ड मिलेगा। लोगों की मुश्किलें आसान होंगी। वीसी के माध्यम से सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मार्केटिंग बोर्ड से संबंधित एक गांव से दूसरे गांव को जाने वाली बहुत सी ऐसी सड़क व रास्ते हैं, जिन पर अतिक्रमण व अवैध कब्जे हैं, इनको भी जीआईएस के साथ जोड़ा जाए ताकि उनकी सही ढंग से मैपिंग हो सके और उनको हटाया जा सके। वीसी के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं राजस्व विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में अन्य विभागों के रिकॉर्ड को जीआईएस पोर्टल पर लिया जाएगा। सांसद ने फीता काटकर मॉडन रिकॉर्ड रूम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीआईओ पंकज बजाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed