{"_id":"634d9610208af4625821a246","slug":"cm-flying-squad-nabs-shopkeeper-for-black-marketing-dap-bhiwani-news-hsr644907215","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डीएवी की कालाबाजारी करते हुए एक दुकानदा को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डीएवी की कालाबाजारी करते हुए एक दुकानदा को पकड़ा
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने सोमवार शाम को गांव जूई खुर्द में एक दुकानदार को डीएपी की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी दुकानदार किसानों को डीएपी के साथ जिंक जबरदस्ती बेच कर ज्यादा भुगतान ले रहा था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सब इंस्पेक्टर जयवीर ने कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह व सीआईडी इंचार्ज सुनील कुमार के साथ सोमवार शाम को जूई खुर्द के बस स्टैंड के समीप स्थित बंसल खाद भंडार की दुकान पर एक किसान सतीश कुमार को ग्राहक बनाकर डीएपी खरीद करने के लिए भेजा था। दुकान मालिक राजेश कुमार ने सतीश को पांच बैग डीएपी के साथ जिंक व अन्य सामान लेने के लिए बाध्य किया। सतीश ने डीएपी के साथ अन्य सामान लेने से मना करने पर दुकानदार ने सतीश से डीएपी के सरकारी निर्धारित रेट 1350 रुपये प्रति बैग की बजाए 1500 रुपये प्रति बैग डीएपी के ले लिए। सतीश से पांच कट्टों के कुल 7500 रुपये वसूले गए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर ही निर्धारित रेट से ज्यादा मूल्य पर किसानों को डीएपी बेचने और अन्य सामान लेने के लिए किसानों को बाध्य किए जाने पर दुकानदार के खिलाफ स्थानीय पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में डीएपी की कालाबाजारी किए जाने पर दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की ।
वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, गुप्तचर विभाग जिला प्रमुख सुनील कुमार, धर्मेंद्र, विनोद, बजरंग शामिल थे।