फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Close contest for the post of Bar Association President; voting to take place today.

Bhiwani News: बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, आज होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Close contest for the post of Bar Association President; voting to take place today.
जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रत्या​शियों के पक्ष में प्रचार करते अ​धिवक्ता।
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें एडवोकेट विकास बुडानिया, युधिष्ठिर वत्स और सुरेंद्र कुमार हंस के बीच मुख्य मुकाबला है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और देर शाम तक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

चुनावी प्रचार मतदान से 24 घंटे पहले चरम पर रहा। प्रत्याशियों ने अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में डोर टू डोर संपर्क कर वोट की अपील की वहीं समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 1614 मतदाता हिस्सा लेंगे। चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा के अनुसार चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान सुचारु रूप से कराने के लिए अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स, भारत सिंह बूरा, सुरेंद्र कुमार हंस और विकास बुडानिया दावेदार हैं। सचिव पद के लिए जगजीत सिंह परमार, नरेंद्र शर्मा, सचिन कुमार सिंगला, संजय महता और वरुण कुमार टिटानी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उप प्रधान पद (महिला आरक्षित) के लिए एडवोकेट मीना, पूजा तंवर और रश्मि ठाकुर डटी हैं। उप प्रधान पद (सामान्य श्रेणी) के लिए अशोक कुमार यादव, दीपक सोनी, मुकेश अग्रोहिया और तिलक राज दावेदारी में हैं। बार के अन्य पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने आवेदन किया था जिन्हें मतदान के बाद सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 02
मेरी चुनावी प्राथमिकता में उपभोक्ता फोरम को स्थायी तौर पर जिला कोर्ट परिसर में लाना रहेगा। इसके अलावा फैमिली कोर्ट जो अलग-अलग दिन अलग-अलग जगहों पर लग रही है उसे भी स्थायित्व प्रदान कराएंगे। सभी अधिवक्ताओं की बीमा पॉलिसी कराना और अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में बारिश के पानी की स्थायी निकासी का बंदोबस्त कराना रहेगा। इसके अलावा पुराने कांफ्रेंस हाल का नवीनीकरण कराएंगे। -एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स प्रधान पद का दावेदार

फोटो: 01
मैं पहली बार प्रधान पद की दौड़ में शामिल हुआ हूं। मेरी प्राथमिकता शुद्ध पेयजल, नए चैंबर्स निर्माण, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था और पूरे परिसर को वाईफाई युक्त बनाना रहेगी। इसके अलावा सभी अधिवक्ताओं का बीमा कराया जाएगा। मुझे मौका मिला तो अधिवक्ताओं की अधिकांश समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। -एडवोकेट विकास बुडानिया प्रधान पद का दावेदार

फोटो: 03
पहली दफा प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा हूं। मेरी प्राथमिकता सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराना और नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था कराना रहेगी। चुनावी माहौल में भाईचारा बना रहे, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। -एडवोकेट सुरेंद्र कुमार हंस प्रधान पद का दावेदार


वर्सन::::
बार चुनाव में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निर्धारित समय पर मतदान आरंभ कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें क्योंकि ये चुनाव नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का उत्सव है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। चुनाव कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मतदान प्रक्रिया के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। -एडवोकेट रविंद्र शर्मा, चेयरमैन जिला बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed