फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Clerks protested against the arrest of employees

Bhiwani News: कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में लिपिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 22 Jul 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Clerks protested against the arrest of employees
उपायुक्त के माध्यम से  मुख्यमंत्री के नाम  मांगपत्र सौंपते लिपिक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा कर रहे लिपिकों की कुरुक्षेत्र में गिरफ्तारी के विरोध में भिवानी में लिपिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा गया।
सीएडब्ल्यूएस जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र पानू ने बताया कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन कुरुक्षेत्र में लिपिकों की गिरफ्तारी सरासर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में राज्य प्रधान बलजीत जून, राज्य महासचिव सतीश ढाका, भिवानी जिला प्रधान नरेश सिंहमार, भिवानी सचिव अनिल लोहिया, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, संगठन सचिव नितिन शोकल, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सांगवान सहित अन्य लिपिकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें जल्द रिहा किया चाहिए।
विज्ञापन

पानू ने कहा कि सरकार को चाहिए कि प्रदेश सरकार लिपिकों की 35,400 की मांग को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि लिपिकीय वर्ग में बढ़ रहे रोष को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती तो प्रदेश के समस्त लिपिकीय वर्ग पंचकूला कूच करने पर मजबूर होंगे व अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed