{"_id":"678007902d83beaac407a962","slug":"cleanliness-opens-the-door-to-development-in-life-deputy-commissioner-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128310-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में विकास का द्वार खोलती है स्वच्छता : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में विकास का द्वार खोलती है स्वच्छता : उपायुक्त
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त महाबीर कौशिक ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई व श्रमदान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता जीवन में विकास का द्वार खोलती है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कार्यालयों को स्वच्छ, कुशल कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देना है। स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत जिले में एक जनवरी से प्रारंभ हुआ स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। अभियान के पहले हफ्ते में जिले के गांवों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। सरकारी भवनों की सफाई, वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट, और स्थलों के सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को लोगों की नियमित दिनचर्या की आदतों में शामिल करना है। स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा ने बताया कि इस दौरान सभी सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दृष्टिगत कार्यालय में स्क्रैप सामग्री के निपटान की प्रक्रिया तैयार कर उसे उचित रूप से वर्गीकृत किया जाएगा और सरकारी दिशा निर्देशानुसार उसका निपटान किया जाएगा। इसमें नीलामी पुन: चक्रण या दान शामिल हो सकता है।
ग्रामीणों को कचरे के सही निपटान और दोबारा उपयोग की आदत डालने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को अपशिष्ट प्रबंधन के तौर तरीके को लेकर जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के प्रथम पखवाड़े के दौरान निर्धारित गतिविधियों के तहत विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित जा रहे हैं, जिसमें ग्राम वासियों को स्वच्छता के महत्व और वेस्ट मैनेजमेंट के तरीकों पर शिक्षित किया जा रहा है।