फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cleaning staff will be deployed in the outer colonies of the city as well, every area will be included in the scope of cleaning

Bhiwani News: शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी सफाई कर्मचारियों की होगी तैनाती, हर क्षेत्र सफाई के दायरे में शामिल होगा

Fri, 12 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff will be deployed in the outer colonies of the city as well, every area will be included in the scope of cleaning
नारियल फोड़कर डस्टबिन लगाने का शुभारंभ करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ।
भिवानी। पूरे शहर में सफाई के कार्य पर छाए संकट के बादल छट गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित मामला खारिज होने के बाद अब नगर परिषद नए सिरे से सफाई कार्यों के टेंडर कराएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी और हर क्षेत्र सफाई के दायरे में शामिल होगा। इसके अलावा शहर में 50 लाख रुपये के बजट से करीब 250 स्टील के डस्टबिन रखवाए जाएंगे। इसका शुभारंभ शुक्रवार को नगर सुधार मंडल मार्केट से नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने डस्टबिन लगाकर किया।
विज्ञापन

नगर परिषद के तहत शहर की फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर करीब 11 किलोमीटर क्षेत्र में करीब ढाई करोड़ के बजट से बरसाती नालों का नवीनीकरण होगा। खुले नालों की जगह पाइपलाइन डाली जाएगी। साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट से रोहतक रोड का सुंदरीकरण किया जाएगा जिसमें पूरे मार्ग पर विक्टोरिया लाइटों से रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। नगर परिषद की नंदीशाला का भी करीब ढाई करोड़ के बजट से नवीनीकरण किया जाएगा। यहां चार से पांच हजार नंदियों व गायों के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी साथ ही उपचार कक्ष और बायोगैस प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने नगर परिषद के टेंडर मामले को खारिज कर दिया है और जल्द ही नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही भिवानी के चिड़ियाघर रोड पर साइकिल पथ बनवाए जाने, अवैध अतिक्रमण हटाने और शहर के मुख्य मार्गों जैसे रोहतक रोड, सरकुलर रोड, हांसी रोड व चिड़ियाघर रोड का विकास नगर परिषद द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बताया कि बासिया भवन से जूई नहर पुल तक के एरिया में नए फुटपाथ बनाकर आधुनिक रूप दिया जाएगा। शहर के सभी प्रवेश द्वारों को आकर्षक बनवाया जाएगा। नगर परिषद अतिक्रमण हटाने में सख्ती दिखाएगी और आमजन के चलते किए गए अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। नंदीशाला के लिए आईसीयू वार्ड सहित चार से पांच हजार नंदी व गायों की रखवाली की व्यवस्था तैयार की जा रही है। रोहतक रोड के सुंदरीकरण में 9 मीटर के पुराने पोल हटाकर विक्टोरिया लैंप लगाए जाएंगे जिससे सांझ ढलते ही रास्तों पर आकर्षक दृश्य दिखाई देगा।



भिवानी शहर में सफाई का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट अब तेजी से सिरे चढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। न्यायालय से मामला खारिज होने के बाद नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद शहर को जोन वाइज बांटकर सफाई का काम कराया जाएगा। इसके अलावा नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण, बरसाती नालों के निर्माण और अतिक्रमण हटाने में भी सक्रिय रहेगी। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed