{"_id":"5795052b4f1c1b3c2bc4d45c","slug":"cleaning-problam-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराई सफाई व्यवस्था, दुकानदारों का फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराई सफाई व्यवस्था, दुकानदारों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड रोड पर चरमराई सफाई व्यवस्था से नाराज दुकानदारों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से खफा दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष जताया। दुकानदारों ने खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों का तर्क है कि ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़े का ढेर लगा होने से आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में नप अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बस स्टैंड रोड स्थित एलआईसी वाली गली के बाहर करीब एक साल से कूड़े के ढेर से परेशान दुकानदारों ने रविवार को नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदार नंदकिशोर, प्रकाश, अशोक, सोनू और सुरेश शर्मा ने बताया कि आसपास के लोग प्रतिदिन ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा डाल देते हैं। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने पर आए दिन आग लगने की घटनाएं होती हैं। दुकानदारों का कहना है कि आग लगने पर अपने स्तर पर ही काबू पाते हैं। अगर ऐसा ना करें तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्यमार्ग पर कूड़ा डालकर डंपिंग प्वाइंट बनाने का विरोध करते हैं तो कूड़ा डालने वाले लोग उनसे उलझ पड़ते हैं। दुकानदार मुकेश, रवि, प्रवीन का कहना है कि कहा कि सुबह-शाम कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इस कारण दुकानों पर बैठना भी दूभर हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि करीब दो माह पहले यहां कूड़ेदान भी रखवाया गया था लेकिन सफाई कर्मचारियों द्वारा समय पर कूड़े का उठान नहीं किया जाता। इस संबंध में कई बार नगर परिषद अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं।