फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Clean water kept flowing for three days due to valve leakage

Bhiwani News: दादरी गेट चौक पर बूस्टर की 12 इंच की मुख्य पेयजल लाइन का वाॅल्व लीकेज से तीन दिन तक बहता रहा स्वच्छ पानी, किया ठीक

Tue, 07 May 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clean water kept flowing for three days due to valve leakage
भिवानी। दादरी गेट मुख्य चौक पर बूस्टर की 12 इंच की मुख्य पेयजल लाइन का वाॅल्व लीकेज से तीन दिनों तक सड़क पर सैकड़ों लीटर स्वच्छ पानी बहता रहा। सोमवार सुबह भी मुख्य लाइन के वाॅल्व फटने की वजह से पानी दादरी गेट चौक पर बहता रहा। इसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने सोमवार शाम को लीकेज वाॅल्व को रिपेयरिंग कराकर फिर से ठीक किया है। हालांकि विभागीय अधिकारी पहले भी इसी पुराने वाॅल्व को रिपेयरिंग के सहारे ही ठीक कराकर लगा चुके हैं, जो फिर से लीक हो जाता है। दरअसल, शहर के अंदर 25 से अधिक बिंदुओं पर बूस्टर की लाइनों पर पुराने वाॅल्व लीक हो रहे हैं, जिन्हें विभाग रिपेयरिंग के सहारे ही काम चला रहा है। लीकेज के कारण ही शहरी दायरे की कॉलोनियों में भी सीवरेज युक्त गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या भी बनी है।
विज्ञापन

दादरी गेट मुख्य चौक पर लीकेज हुए बूस्टर की लाइन के वाॅल्व की वजह से पानी की धारा लगातार फूटती रही और सड़क पर भी काफी दूर तक पानी फैल गया। शुरुआत में पानी स्वच्छ आया लेकिन थोड़ी देर बाद ही गंदे पानी की धारा फूटने लगी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लीकेज यहां काफी बार हो चुकी है। इसी वजह से सीवर का गंदा पानी भी घरों के अंदर पहुंच रहा है। दरअसल इसी बूस्टर की लाइन से ढाणा रोड, दादरी गेट, शांति नगर, हनुमान गेट और रामगंज मोहल्ला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। बूस्टर की लाइन काफी लंबी है, इसलिए यहां पर वाॅल्व लगाया गया है, ताकि एक इलाके में आपूर्ति के बाद दूसरे इलाके में पानी को छोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वाॅल्व फटने की वजह से सप्लाई के दौरान काफी पानी सड़क पर फैल रहा था। इसलिए आसपास के लोगों ने सड़क पर मिट्टी व मलबा डालकर भी इसे रोकने का प्रयास किया, मगर पानी लगातार वाॅल्व से निकलता रहा। नहरी पानी की कमी और लाइनों की लीकेज की वजह से गर्मी के मौसम में लोगों के लिए पीने के पानी की दिक्कत बनी है, वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास लाइनों पर बदलने के लिए नए उपकरणों का भी अभाव बना है। ऐसे में विभागीय अधिकारी भी खराब हुए वाॅल्व रिपेयरिंग के सहारे ही लगाकर काम चला रहे हैं।


दादरी गेट चौक पर 12 इंच की बूस्टर लाइन का वाॅल्व खराब हो गया था, जिसे अब ठीक करा दिया गया है। इस बूस्टर से दादरी गेट, हनुमान गेट, ढाणा रोड सहित रामगंज मोहल्ला क्षेत्र में पानी की आपर्ति दी जा रही है। वाॅल्व को रिपेयरिंग कराने के बाद इसे दुरुस्त करा दिया है अब कोई दिक्कत नहीं है। -सतीश कुमार एसडीओ शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed