फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Class XII history and biology exam held in Punhana may be canceled

Bhiwani News: बारहवीं के इतिहास और बॉयोलॉजी की पुन्हाना में हुई परीक्षा हो सकती है रद्द

Thu, 30 Mar 2023 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Class XII history and biology exam held in Punhana may be canceled
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 28 मार्च को हुई बारहवीं के इतिहास और बॉयोलॉजी की पुन्हाना नूंह (मेवात) परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द हो सकती है, इसका फैसला शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड के अधिकारी लेंगे। बोर्ड अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड पर स्याही लगाकर पेपर आउट किए जाने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था। इसके बाद बोर्ड अधिकारियों की एक टीम केंद्र पर जांच के लिए पहुंची। जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को सौंप देगी। जिसके बाद ही पेपर रद्द करने का फैसला होगा।
विज्ञापन

फिलहाल बोर्ड अधिकारियों ने पेपर लीक मामले में संबंधित विद्यार्थियों, फोटो खींचकर बाहर पेपर लीक करने वालों और परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने पुन्हाना के एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के इतिहास और बॉयोलाजी का पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी है। जिसके बाद संबंधित विद्यार्थियों, फोटो खींचकर पेपर आउट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी वहीं केंद्र के पर्यवेक्षकों पर भी कार्रवाई की गाज गिरेगी।
विज्ञापन

पुन्हाना परीक्षा केंद्र में बारहवीं के इतिहास और बॉयोलॉजी का पेपर स्याही लगाकर आउट किया गया है। इस केंद्र में पेपर लीक मामले की जांच कमेटी द्वारा की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय पर आएगी। इसके बाद इस केंद्र की इतिहास और बॉयोलाजी के पेपर को रद्द किए जाने संबंधी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article