{"_id":"6622be39d1153751de09dff4","slug":"class-9-student-hanged-herself-inside-the-house-bhiwani-news-c-21-hsr1027-364749-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नौवीं कक्षा की छात्रा ने लगाया घर के अंदर फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नौवीं कक्षा की छात्रा ने लगाया घर के अंदर फंदा
Sat, 20 Apr 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव जताई में नौवीं कक्षा की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, पैरोल पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही अलग-अलग मामलों में पुलिस ने शवों का जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
पुलिस को दिए बयान में गांव जताई निवासी नरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम को परिवार में जन्मदिन की पार्टी थी। कनिका (15) ने रात करीब साढ़े दस बजे घर के अंदर फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे संभाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनिका नौंवी कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार वह मनोरोगी थी। पुलिस की महिला जांच अधिकारी भतेरी ने बताया कि मृतक के चाचा नरेंद्र के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
वहीं, गांव मुंढाल कलां निवासी मनोज (29) का शव भी घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करने के साथ इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। मुंढाल पुलिस चौकी से जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मनोज धोखाधड़ी के एक मामले में जिला कारागार से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोज मानसिक परेशान था। वहीं जांच अधिकारी प्रदीप ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।