फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Clashes took place at Tejiwada booth in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में तेजीवाड़ा बूथ पर हुई झड़प तो बाकी बूथों पर शांतिपूर्वक हुआ मतदान

Sat, 05 Oct 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Clashes took place at Tejiwada booth in Bhiwani

विज्ञापन

भिवानी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को 1,43,214 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तक भिवानी में 60.5 फीसदी मतदान हुआ। भिवानी विधानसभा में 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। वहीं भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने परिवार सहित बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। जबकि तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी और भाजपा की राज्य सभा सांसद किरण चौधरी ने भी भिवानी विधानसभा में अपने बूथ पर वोट डाला।
भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 2,36,537 मतदाता हैं। लेकिन इसमें से 1,43,214 मतदाताओं ने ही अपने मत अधिकार का प्रयोग किया। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के तेजीवाड़ा बूथ पर चुनावी एजेंट की पिटाई मामले को छोड़कर कहीं से भी कोई हिंसा की खबर नहीं मिली। वहीं सभी बूथों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्वक माहौल में मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के बाहर संबंधित पार्टियों के एजेंटों के टेंट भी बाहर लगे थे। जहां मतदाताओं को उनके बूथ और वोट की पर्ची उन्हें दी जा रही थी। हालांकि सुबह से दोपहर तक बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नजर नहीं आई। लेकिन दोपहर बाद बूथों पर मतदाताओं का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर तक तो मतदाता यह अंदाजा लगाने में ही घर डटे रहे कि आखिर कौन जीत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद ही शहरी मतदाताओं ने घर से निकलकर मतदान बूथ तक पहुंचकर वोट डाला। हालांकि भिवानी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। पिछली दफा भी भिवानी जिला मतदान में काफी पिछड़ा ही रहा था। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता की भी कई संगठनों ने मुहिम चलाई थी, लेकिन इसके बावजूद भी मत प्रतिशत यहां नहीं बढ़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed