{"_id":"67008269f2a2bc2f16061764","slug":"cjm-gave-legal-information-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123958-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेफ हाउस का निरीक्षण कर सीजेएम ने दी कानूनी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेफ हाउस का निरीक्षण कर सीजेएम ने दी कानूनी जानकारी
Sat, 05 Oct 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में सेफ हाउस का निरीक्षण करते सीजेएम पवन कुमार।
भिवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया के निर्देशानुसार सीजेएम कम प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सेफ हाउस में रह रहे प्रेमी जोड़ों की स्थिति और उनके लिए उपलब्ध सेवाओं का मूल्यांकन करना है।
प्राधिकरण के सचिव कुमार ने सेफ हाउस की साफ-सफाई, रहन-सहन, पीने के पानी की व्यवस्था और भोजनालय की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सेफ हाउस में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इस बाबत संबंधित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सेफ हाउस में रह रहे युगल जोड़ों को प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्राधिकरण के माध्यम से जोड़ों को कानूनी सलाह, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस के स्टाफ के सदस्यों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। उन्होंने स्टाफ से कहा कि उन्हें युगल जोड़ों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। भविष्य में सेफ हाउस की सुविधाओं में सुधार के लिए कुछ योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुनिश्चित किया कि वे युगल जोड़ों की भलाई के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर सेफ हाउस के स्टाफ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।