फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Civil Hospital's water coolers dry up, patients wandering to quench their thirst

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के वाटर कूलर सूखे, प्यास बुझाने को भटक रहे मरीज

Fri, 14 Jun 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital's water coolers dry up, patients wandering to quench their thirst
 नागरिक अस्पताल में लगे वाटर कूलर में पानी न होने पर खाली बोतल ​दिखाती बुजुर्ग महिला।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में वाटर कूलर सूख चुके हैं, जिसकी वजह से मरीज और तीमारदार प्यास बुझाने के लिए भी इधर उधर-भटकते दिखे। वीरवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगा वाटर कूलर में पानी की बूंद नहीं थी। कई मरीज इस वाटर कूलर के पास प्यास बुझाने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां पानी नहीं मिला। ओपीडी के समीप ही दूसरा वाटर कूलर भी लगा है। इसमें भी पानी नहीं था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आए महेंद्रपाल, धर्म सिंह, कर्मबीर व महेश ने बताया कि अस्पताल परिसर में वाटर कूलर तो लगे हैं लेकिन इनके अंदर पानी की बूंद नहीं है। पीने के पानी के लिए काफी दूर एक हैंडपंप लगा है। वहीं अस्पताल परिसर के अंदर भी पीने के पानी की दिक्कत बनी है। कई मरीज तो अस्पताल परिसर में पानी नहीं मिलने पर बोतल बंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हुए। दरअसल शहर में पानी का गंभीर संकट बना है। अस्पताल परिसर में भी पानी की दिक्कत है। टंकियों के अंदर भी पानी नहीं है, जिसकी वजह से इन वाटर कूलरों में भी पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed