{"_id":"574f31134f1c1baa4810956f","slug":"civil-hospital-wall-fall-down-old-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की दीवार गिरी, बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की दीवार गिरी, बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल की दीवार के बगल में फुटपाथ पर बैठकर आजीविका की जुगत एक बुजुर्ग पर भारी पड़ी। बुधवार शाम आई आंधी में दीवार ढह गई और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। आंधी-बरसात से बचने के लिए फुटपाथ पर खड़ा एक युवक भी दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार के कुछ क्षण बाद पेड़ भी मलबे पर आ गिरा। इस वजह से राहत व बचाव कार्य में दिक्कत आई। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
हादसा बुधवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे हुआ। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद अचानक आसमान में बादल छाए और तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी। कृष्णा कॉलोनी मोड़ के पास सामान्य अस्पताल के इनसीनेटर के बगल वाली दीवार एकाएक गिर गई। कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर फुटपाथ पर बैठे कर पंचर लगाने का काम करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग करतार सिंह दीवार के मलबे में दब गए। इसी दौरान बरसात और आंधी से बचने के लिए दीवार के पास आया घिकाड़ा वासी करीब 25 वर्षीय प्रदीप भी नीचे दब गया। दीवार गिरने पर आसपास के अन्य दुकानदार वहां पहुंचे। इसी दौरान दीवार के पास लगा एक पेड़ भी गिर गया। हादसे में बुजुर्ग दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। करतार सिंह बिचला बाजार नाई कलालो की गली के रहने वाले थे। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप और दिनोद गेट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
मौत खींच लाई बुजुर्ग को
बुजुर्ग दुकानदार करतार सिंह बरसात शुरू होने से पहले बीड़ी लेने पास ही एक दुकान पर गया था। दीवार गिरने से बमुश्किल दो मिनट पहले ही वह वापस अपनी दुकान पर पहुंचा। ठीक से बैठ भी नहीं पाए कि कि अचानक दीवार गिर गई और यह हादसा हुआ। यह कहना है साथ ही केले की रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी दुकानदार जयभगवान का। जयभगवान ने बताया कि करतार उसके पास से ही गया था। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होने शहर आया था युवक
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव घिकाड़ा वासी प्रदीप अस्पताल क्वार्टर में ही अपने एक परिजन की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आया था। दोपहर बाद वह अस्पताल के पास से गुजरने लगा तो आंधी और बरसात शुरू हो गई। आंधी, बरसात से बचने के लिए वह दीवार के पास खड़ा हुआ। प्रदीप ने बताया कि दीवार के पास खड़ा हुआ ही था कि अचानक दीवार गिर गई और फिर पेड़ गिर गया।
मच गई अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शी रेहड़ी दुकानदार सुमित ने बताया अचानक दीवार गिर और बुजुर्ग व उक्त युवक नीचे दब गए। दीवार गिरते ही वह और कुछ अन्य दौड़कर वहां पहुंचे और दीवार के नीचे से दोनों को निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की जड़े दीवार के नीचे ही थी। पेड़ गिरने से बचाव के लिए पहुंचे दो-तीन लोगों को भी हल्की चोट आई।
टेढ़ी थी दीवार, गिरने का था डर, फिर भी नहीं ली सुध
सामान्य अस्पताल की यह दीवार काफी लंबे समय से टेढ़ी थी और गिरने की आशंका बनी हुई थी। आसपास की अन्य टेढ़ी दीवार को तो स्वास्थ्य विभाग ने ठीक करा दिया मगर इसे नहीं कराया। यह टेढ़ी दीवार ही जानलेवा साबित हुई।
आंधी से दीवार और पेड़ गिरे। दीवार के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
संदीप कुमार, एसएचओ, शहर थाना