फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Civil hospital employees to protest by wearing black badges on January 1

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के कर्मचारी एक जनवरी को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे

Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital employees to protest by wearing black badges on January 1
भिवानी। नागरिक अस्पताल के कर्मचारी एक जनवरी नववर्ष के दिन पूरे जिले में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। उनका यह कदम तीन माह से बकाया वेतन न मिलने और पोर्टल पर नाम शो न होने के चलते उठाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कौर कमेटी की बैठक अस्पताल में दीपक तंवर की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन उपप्रधान अजय केहरपुरिया ने किया। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, जबकि सीएमओ और पीएमओ को भी जानकारी दी गई, लेकिन केवल झूठे आश्वासन दिए गए और किसी प्रकार का समाधान नहीं हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही सभी कर्मचारियों के नाम पोर्टल पर शो नहीं किए जाते और बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता तो यूनियन बड़े आंदोलन पर मजबूर होगी। इसके लिए पूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ्य प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी। कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवार भूखे रहने की स्थिति में हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान प्रवीन भगत, राजकुमार, कृष्ण बराड, लक्की और कोषाध्यक्ष कर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed