फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civil hospital, beds full, private hospital

सामान्य अस्पताल में बेड फुल, प्राइवेट में भी मारामारी

Tue, 27 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
civil hospital, beds full, private hospital
सामान्य अस्पताल के फ्लू कॉर्नर पर जांच करवाने के लिए लाइन मे लगे लोग । संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मरीजों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में चिंताजनक स्थिति बन गई है। सामान्य अस्पताल में बनाए 100 बेड फुल हो गए हैं। वेंटीलेटर के भी नौ बेड में से चार पर मरीज है। कुछ मुख्य निजी अस्पतालों में भी बेड पूरी तरह भर गए हैं। ऐसे में अब मरीजों को दाखिल करने को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि जालान अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में 40-40 बेड हैं, जिनमें कुछ पर ही मरीज है। अब स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड छह को भी आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी की है, जहां 30 बेड की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक जिले में 8964 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 7445 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 1336 एक्टिव केस हैं। जिनमें 861 शहरी और 475 ग्रामीण क्षेत्र में है। 1137 को होम आइसोलेट किया गया है वहीं 185 फैसिलिटी सेंटर में है। 66 सामान्य अस्पताल, ईएसआई अस्पताल में 19 मरीज दाखिल है।
विज्ञापन

अब हिसार की बजाए पानीपत से मिलेगी गैस
हिसार में विकट स्थिति को देखते हुए भिवानी में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले हिसार के गुप्ता एजेंसी ने भिवानी में सप्लाई बंद कर दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एक नए वेंडर को अनुमति दी है। जिसके पास पानीपत से सोमवार को पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई है। स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 350 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं, जिन्हें खाली होते ही भरवाया जा रहा है। भिवानी स्वास्थ्य विभाग के पहले 20 बड़े सिलिंडर की मांग होती थी, जो अब 40 सिलिंडर तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मरीजों को दाखिल करवाने के लिए मारामारी शुरू हो गई है। सामान्य अस्पताल ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी मारामारी है। लोग नेताओं, अधिकारियों की सिफारिशें लगवा रहे हैं।

वर्जन-
ऑक्सीजन की हमारे पास कोई कमी नहीं है। हिसार की गुप्ता एजेंसी से बंद होने के बाद अब पानीपत से गैस आ रही है। लोगों को भी समझना चाहिए। यह स्टॉक करने की चीज नहीं है। जरूरतमंद लोगों को ही ऑक्सीजन लेनी चाहिए। सामान्य अस्पताल के सभी100 बेड भरे हुए हैं। अब छह नंबर वार्ड को भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें 30 बेड होंगे। जालान अस्पताल, ईएसआई अस्पताल में भी बेड रिक्त हैं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed