फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civil hospital, bed sheet, washing

अस्पताल की चादरों पर कुत्ते करते हैं शौच

Tue, 14 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
civil hospital, bed sheet, washing
सीएमओ कार्यालय के सामने बने पार्क के अंदर पार्क में सूख रही चादरों पर आराम फरमा रहे बेसहारा कुत्त - फोटो : Bhiwani
सामान्य अस्पताल में जिन चादरों पर मरीज लेटकर उपचार लेते हैं, उन चादरों पर पहले कुत्ते न केवल आराम करते हैं बल्कि शौच भी करते हैं। यह नजारा हर रोज सिविल सर्जन कार्यालय के सामने बने पार्क में आसानी से देखा जा सकता है। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा गहरा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, सामान्य अस्पताल की लॉन्ड्री में पिछले कुछ माह से समस्या बनी है। पुरानी मशीनों को करीब तीन माह पहले नीलाम किया जा चुका है और अब साढ़े तीन सौ बेड के अस्पताल की सभी चादरों को घरेलू वाशिंग मशीनों में धोकर ओपन पार्क में सुखाया जा रहा है, जहां दिनभर कुत्ते इन पर आराम फरमाते हैं और बंदर अठखेलियां करते हैं।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य से ही खिलवाड़ हो रहा है। जिला सामान्य अस्पताल की लॉन्ड्री में तीन माह पहले ही अस्पताल स्थापना के समय लगी जर्जर हाल मशीनें नीलाम कर दी गई। इसके बाद अब चादरों की धुलाई का काम छोटी घरेलू वाशिंग मशीनों के जरिये किया जा रहा है। लेकिन एक साथ 350 बेड के जिला सामान्य अस्पताल में चादरों व ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल किए गए कपड़ों की धुलाई का जिम्मा आने से व्यवस्था भी जवाब दे गई है। धुलाई के बाद इन चादरों को सुखाने की बड़ी समस्या है। कर्मचारी चादरों को सुखाने के लिए पार्क में खुले में फैला रहे हैं। जहां कुत्ते इन पर आराम फरमाते हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा लॉन्ड्री के अंदर तीन दशक पुरानी जर्जर हाल मशीनरी नीलाम किए जाने के साथ ही नई मशीनरी की डिमांड भी स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजी गई थी। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा मशीनों की खरीद के बजट और मशीनरी उपलब्ध कराने की दिशा में मामला अटका हुआ है। यही वजह है कि 350 बेड के जिला सामान्य अस्पताल से रोजाना ही पांच सौ से सात सौ चादरें व अन्य ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए कपड़े धुलाई के लिए लॉन्ड्री में भेजे जा रहे हैं। मगर इनकी धुलाई का काम भी छोटी घरेलू मशीनों से संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन, इमरजेंसी और जच्चा-बच्चा को ज्यादा खतरा : विशेषज्ञों की माने तो ऑपरेशन किए हुए मरीज, जच्चा-बच्चा के प्रयोग होने वाली चादरों और इमरजेंसी में आने वाले घायलों के लिए प्रयोग की जाने वाली चादरों का बेहतर तरीके से साफ होना जरूरी है। अन्यथा संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों पर संक्रमण के खतरे का बड़ा अंदेशा है।

यह मामला मेरे संज्ञान में अब आया है। जल्दी ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। लॉन्ड्री में जल्दी ही नई मशीन आने वाली हैं। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, कार्यकारी, पीएमओ, जिला सामान्य अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed