फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   city longest over bridge

सात साल में हटा गतिरोध, बनेगा शहर का सबसे लंबा ओवरब्रिज

Sat, 24 Aug 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
city longest over bridge
अब शहर को जल्द ही चौथा रेलवे ओवरब्रिज मिलेगा। तोशाम बाईपास पर बनने वाले डबल फाटक ओवरब्रिज के गतिरोध दूर कर अब बीएंडआर विभाग ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। गतिरोधों को दूर करने में सात साल लग गए। 1100 मीटर लंबा बनने वाले इस ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 24 करोड़ की लागत आएगी और यह अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। यह शहर का सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। उसके बाद से कई गतिरोध आए जिन्हें दूर करने में सात साल लग गए। शहर में नया पुल निर्माण से काफी हद तक जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लोहारू और दादरी रोड से तोशाम और हांसी मार्ग को जोड़ने वाला तोशाम बाईपास पर रेलवे फाटक एक बार्धा थी। रेलवे फाटक बंद होने से तोशाम बाईपास पर भारी वाहनों का लंबा जाम भी लगता था। तोशाम बाईपास के आसपास करीबन 24 से अधिक आवासीय कॉलोनियां भी बनी हुई हैं। तोशाम बाइपास पर रोजाना ही 20 से 25 हजार वाहनों का आवागमन होता है। हांसी रोड की तरफ से खरकड़ी रेलवे फाटक और फिर तोशाम बाईपास पर बना रेलवे फाटक वाहनों के आवागमन को भी प्रभावित कर रहा है। ऐसे में इस जगह पर काफी लंबे अर्से से रेलवे ओवरब्रिज की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेगा फायदा
तोशाम बाईपास पर 1100 मीटर लंबा और करीब साढ़े सात मीटर चौड़ा रेलवे ओवरब्रिज बनेगा। जिसका फायदा यहां की आसपास की आवासीय कॉलोनियों के लोगों को भी मिलेगा। जबकि हांसी, हिसार, लोहारू, चरखी दादरी, से लेकर राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और आंध्र प्रदेश तक जाने वाले भारी व माल ढुलाई वाहनों को इसका फायदा मिलेगा।
दो रेलवे फाटकों से मिलेगी लोगों को अब निजात
हांसी रोड से खरकड़ी रेलवे फाटक से तोशाम बाईपास पर जाने वाले व लोहारू और दादरी मार्ग से हांसी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को दो रेलवे फाटकों से निजात मिलेगी। ये दोनों ही रेलवे फाटक आसपास बने हुए हैं, मगर दोनों की लोकेशन अलग-अलग है। मगर रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन इन दोनों ही फाटकों से निजात दिलाने के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है।
ये है शहर में पहले से बने तीन पुलों की स्थिति
हालुवास गेट से लोहारू रोड पर करीबन 900 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण चार दशक पहले किया गया था। शहर का ये सबसे पहला रेलवे ओवरब्रिज था। इसके बाद तोशाम रोड पर करीबन 900 मीटर का ही दूसरा रेलवे ओवरब्रिज करीबन सात साल पहले ही हुआ था। जबकि तीसरा रेलवे ओवर ब्रिज हांसी रोड पर बना। इसकी लंबाई भी एक किलोमीटर से कम ही है। इस पुल का निर्माण भी करीबन पांच साल पहले ही हुआ है। लेकिन चौथा रेलवे ओवरब्रिज एक किलोमीटर से भी अधिक लंबा बनाने की परियोजना को सिरे चढ़ाया जा चुका है।

तोशाम बाईपास मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। 24 करोड़ की अनुमानित लागत से 11 सौ मीटर लंबे व साढ़े सात मीटर चौड़े रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण दो साल में पूरा किया जाएगा। जल्द ही रेलवे ओवरब्रिज पुल निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।
-कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed