फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City councilors from across the state will gather in Bhiwani today, strategy will be made

Bhiwani News: आज भिवानी में जुटेंगे प्रदेशभर के नगर पार्षद, बनेगी रणनीति

Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
City councilors from across the state will gather in Bhiwani today, strategy will be made
समस्त पार्षद सम्मेलन के लिए सजाया गया बैक्वेंट हॉल। 
भिवानी। प्रदेशभर के नगर पार्षदों का शुक्रवार को भिवानी में जमावड़ा लगेगा। मिनी बाईपास स्थित राधे कृष्ण बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं। नगर पार्षद संदीप यादव सहित अन्य पार्षदों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जायजा लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में करीब 1500 पार्षदों के पहुंचने की संभावना है। नगर पार्षद संदीप यादव ने बताया कि नगर परिषद पार्षदों से जुड़े मसलों पर बैठक में मंथन होगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रदेशभर से आने वाले पार्षदों के लिए यहां व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
विज्ञापन

पार्षदों की इन सात मांगों पर होगी बैठक में चर्चा

भिवानी में शुक्रवार को होने वाली पार्षदों की प्रदेश स्तरीय बैठक में सात मांगों पर विचार होगा। इनमें पार्षदों को दस लाख सालाना स्वैच्छिक ग्रांट देने और पार्षद द्वारा अपने स्तर पर काम कराने, मानदेय भत्ता दस सालों से नहीं बढ़ा है उसे बढ़ाए जाने, पार्षदों का मेडिकल बीमा व जीवन बीमा कराए जाने, पार्षदों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद पेंशन देने, नगर परिषद व पालिका में कमेटी व सब कमेटियां पार्षदों द्वारा चुनी जाए, नगर पालिका और परिषदों में विकास कार्य पार्षद की अनुमति से बिल भुगतान किए जाने, निर्विरोध चुने गए सरपंचों की तर्ज पर पार्षदों के वार्डों को भी विशेष ग्रांट दिए जाने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed