{"_id":"60f3383e8ebc3e79b436b80c","slug":"city-bus-will-start-form-tomorrow-bhiwani-news-hsr6063749143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद फिर चलेंगी दो सिटी बसें, किराया होगा दस रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद फिर चलेंगी दो सिटी बसें, किराया होगा दस रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय वर्मा
भिवानी। शहर की सड़कों पर चार साल बाद फिर से सिटी बसें दौड़ेंगी। सिटी बसों में मुसाफिरों को मात्र दस रुपये किराया देना होगा। ये बस सेवा सोमवार से शहर में शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं शहर में ऑटो रिक्शा का किराया 15 से 20 रुपये वसूला जा रहा है, जिससे शहरवासी भी तंग आ चुके हैं। सिटी बस सेवा शुरू होने से शहरवासियों को ऑटो के महंगे किराये से भी छुटकारा मिल जाएगा।
सिटी बस सेवा को दो रूट दिए गए हैं, जिससे अधिकांश शहर बाजार, प्रमुख शिक्षण व चिकित्सा संस्थान भी कवर होंगे। अधिकतर लोगों को इन्हीं संस्थानों में आने जाने के लिए ऑटो का महंगा किराया देना पड़ता है। सिटी बसों का हर चौक चौराहे पर भी ठहराव किया जाएगा। शहर के अंदर सिटी बस सेवा की शुरूआत सोमवार दोपहर ढ़ाई बजे से की जाएगी। डीसी दो सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रोडवेज प्रशासन ने दो सिटी बसों को कर्मशाला में तैयार कराया है, जो सोमवार तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगी।
32 सीटर होंगी सिटी बस
शहर के अंदर दौड़ने वाली सिटी बस 32 सीटर होंगी। इनमें यात्रियों क बैठने और खड़े होने के लिए भी अलग से जगह है। जिसमें यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। रोडवेज की मिनी बसें भी 32 सीटर ही हैं, लेकिन ये बसें स्कूली व कॉलेज छात्राओं के लिए ही चलाई जाएंगी। कोविड संक्रमण के दौरान इन्हें रोडवेज ने एंबुलेंस में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन
ये होगा सिटी बसों का शहर के अंदर रूट
शहर के अंदर सिटी बस सेवा की शुरूआत में दो बसें चलेंगी।बस स्टैंड से आईटीआई कॉलेज तक जाने वाली बस का रूट नया बस स्टैंड से रोहतक गेट, महम गेट, पुराना बस स्टैंड, लघु सचिवालय परिसर, बासिया भवन होते हुए हांसी रोड पर आईटीआई, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, महाराजा नीमपाल कॉलेज, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तक होगा। इसी तरह नया बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक आने वाली सिटी बस का रूट नया बस स्टैंड, रोहतक गेट, महम गेट, हांसी गेट, घंटाघर चौक से रेलवे स्टेशन तक होगा।
ऑटो यूनियनों की खींचतान में पिस रहे थे शहरवासी
ऑटो यूनियनों की आपसी खींचतान में शहरवासी पिस रहे थे। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होते ही ऑटो यूनियनों ने ऑटो का किराया 15 रुपये से सीधे 20 रुपये किए जाने का ऐलान कर दिया। इसको लेकर कई दिनों तक शोरगुल भी मचा और विरोध के सुर भी मुखर हुए। इस पर अंकुश लगाने के लिए आरटीए सचिव ने ऑटो किराया बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी। (संवाद)
सोमवार से चलेंगी बसें
सोमवार से शहर में दो सिटी बस चलाई जाएंगी। सोमवार दोपहर बाद ढाई बजे जिला उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य सिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। अगर ये प्रयोग सफल रहता है तो शहरवासियों की डिमांड पर सिटी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सिटी बसों का रूट भी निर्धारित किया है। शहरवासियों को इसका पूरा फायदा मिलेगा।
-बिजेंद्र सिंह हुड्डा, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
----------