{"_id":"6a189b76cacf9c5ba207d87d","slug":"cia-i-arrested-an-accused-with-illegal-weapons-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151788-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीआईए प्रथम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीआईए प्रथम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया काबू
Fri, 29 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।
सीआईए प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही सुमेर सिंह ने बुधवार को विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के बाद पालुवास मोड़ भिवानी पर विजेंद्र उर्फ बॉक्सर निवासी हरिपुर पालुवास को काबू किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया। आरोपी विजेंद्र के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह करीब दो महीने पहले ही जिला कारागार से बाहर आया था। आरोपी हत्या के एक मामले में कई वर्षों तक जेल में बंद रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने उक्त हथियार अपनी निजी सुरक्षा के लिए हनुमान गेट निवासी अपने एक दोस्त से 20 हजार रुपये में खरीदा था। गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को न्यायालय में किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद