फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA First team caught the accused of bike theft

Bhiwani News: सीआईए प्रथम की टीम ने दबोचा बाइक चोरी का आरोपी

Fri, 16 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
CIA First team caught the accused of bike theft
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दादरी निवासी सोमबीर ने सिविल लाइन को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनका प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। गत 15 मई की रात उन्होंने अपनी बाइक कार्यालय के सामने खड़ी की थी। 16 मई की सुबह देखा कि बाइक चोरी हो गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज की थी।

सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने बाइक चोरी के आरोपी खारी कुई गली निवासी विपुल को हुडा पार्क से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए उसने बाइक चोरी की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस उसके साथी दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed