{"_id":"6431b498a052c4ee1c030a4a","slug":"cia-arrested-oil-thief-bhiwani-news-c-21-hsr1027-101582-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेल चोर को सीआईए ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेल चोर को सीआईए ने किया गिरफ्तार
Sun, 09 Apr 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तेल चोरी का आरोपी।
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने तेल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही हिसार और भिवानी विभिन्न थानों में 42 केस दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसको जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव सिकंदरपुर निवासी नरेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक कार, नौ हजार रुपये व 35 लीटर तेल बरामद किया है।
महम रोड विद्यानगर निवासी हितेन ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसका महम रोड पर जशन फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। 17 मार्च को सुबह पंप पर खड़े एक ट्रक की टंकी से चोर तेल चोरी कर ले गया। इस संबंध में पुलिस ने औद्योगिक थाना में केस दर्ज कर लिया था। इस केस में कार्रवाई करते हुए सीआई एक स्टाफ से एएसआई प्रदीप कुमार ने आरोपी को तिगड़ाना मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आठ मार्च को जेल बाईपास पर खड़े एक ट्रक से तेल चोरी किया था। इसके अलावा करीब दस दिन पहले चादरपुर पुल के नीचे खड़े ट्रक से तेल चोरी किया था। वहीं, पांच अप्रैल को गांव गुजरवास के समीप बंद पड़े होटल के समीप खड़े ट्रक से तेल चोरी किया था।