फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chit fund scam : Director of a company that cheated crores arrested

चिटफंड घोटाला : करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chit fund scam : Director of a company that cheated crores arrested
भिवानी। आर्थिक अपराध शाखा ने लोगों को रुपये दोगुने किए जाने का झांसा देकर करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाली नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर खजान सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भिवानी निवासी नरेंद्र ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि अमृतसर पंजाब के रवींद्र सिंह संधू की नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी का क्राउन प्लाजा में कार्यालय खोला गया था। जिसमें सैकड़ों लोगों के खाते यह कहकर खोले गए थे कि एक निश्चित अंतराल में उनके रुपये दोगुने हो जाएंगे। करीब 40 करोड़ की राशि लोगों ने कंपनी के खातों में जमा करा दी। जिसके कुछ दिन बाद ही कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर दिया और सभी अधिकारी भूमिगत हो गए। उसके बाद सिविल लाइन पुलिस को भी शिकायत दी गई। पुलिस ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा भिवानी के एएसआई संजय कुमार ने कंपनी के डायरेक्टर को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी खजान सिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed