फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chimneys of industries in the industrial sector are spewing poisonous smoke.

Bhiwani News: औद्योगिक सेक्टर के उद्योगों की चिमनियां उगल रहीं जहरीला धुआं

Thu, 23 May 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chimneys of industries in the industrial sector are spewing poisonous smoke.
भिवानी। रोडवेज कर्मशाला के सामने बनी फैक्टरी से निकलने वाली जहरीली गैसों से रोडवेज कर्मचारियों की सेहत बिगड़ रही है। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके कारण रोडवेज कर्मशाला में कार्य करने वाले कर्मचारियों का दम घूंट रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, रोडवेज कर्मशाला के गेट के ठीक सामने बनी फैक्टरी से निकलने वाले धुएं के पाइपों का मुंह कर्मशाला की तरफ किया हुआ है। इसके कारण मशीनें शुरू होने पर फैक्टरी से निकलने वाली जहरीली गैसें व धुआं कर्मशाला के अंदर तक जाता है। धुएं के कारण कर्मशाला में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ता है। रोडवेज कर्मशाला में कार्य करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि मानकों के हिसाब से फैक्टरी से निकलने वाले धुएं की निकासी के लिए लगने वाले पाइप का मुंह ऊपर की तरफ होना चाहिए। लेकिन इस फैक्ट्री के पाइप का मुंह कर्मशाला की तरफ होने के कारण धुआं कर्मशाला में आता है। इसके कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को फैक्टरी के धुआं निकासी के पाइपों का मुंह ऊपर की तरफ करवाना चाहिए। इससे उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं औद्योगिक सेक्टर की कई ऐसी इकाइयां हैं, जिनका धुआं तय मानकों के हिसाब से नहीं निकासी हो रहा है।
विज्ञापन

धुएं की ये चिमनियां और पाइप काफी नीचे हैं, जिससे इन उद्योगों से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के लोगों व काम करने वाले मजदूरों की सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। वहीं इस संबंध में जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शक्ति सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में कड़ा संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed