{"_id":"6313827c2dab576ba4332d2b","slug":"children-sing-patriotic-fervour-at-kavi-sammelan-bhiwani-news-hsr6409320119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन में बच्चों ने गाए देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन में बच्चों ने गाए देशभक्ति के तराने
विज्ञापन
भिवानी। एक से 11 सितंबर तक देशभर में भारत माता अभिनंदन उत्सव मनाया जा रहा है। भारत माता अभिनंदन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास राजधानी कॉपी वाले ने बताया कि इसी कड़ी में संगठन से कर्नाटक प्रदेश के कवि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अर्चना श्रेया के सानिध्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया। संगठन से जम्मू कश्मीर के प्रभारी परीक्षित सिंह संदयाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ अलीशा शेख, रितु गर्ग, तुलसी विश्वास, एकता गुप्ता, निर्दोष जैन, अशोक जाखड़, सुधीर वास्तव, वेदनाथ शर्मा कतर, रिंकू दूबे, दलीप शर्मा, ईश्वर चंद्र जायसवाल, डॉक्टर रमीन गोस्वामी,प्रियंका भूतड़ा विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों कवियों ने भाग लिया।
संगठन के कवि प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश से कवि अशोक गोयल के सानिध्य में कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें लगभग 12 प्रदेशों से कवियों व साहित्यकारों ने भाग लिया। नि:स्वार्थी काव्य समूह हरियाणा द्वारा एक शाम भारत माता के नाम का आयोजन किया। उत्तमीबाई स्कूल में बच्चों का कवि सम्मेलन हुआ। कविता सुनाने वाले सभी छात्रों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल मे कुकिंग विदआउट फायर एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजेता प्रतिभागियों को भारत माता प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर नरेश शर्मा, संजय पायलट, मोनू शर्मा, कीर्ति चावला, अनिल पोपली, शिव कुमार चित्रकार, दिनेश दधिच, बिंदु सोनी, मंजू मित्तल, संदीप पायलट उपस्थित थे।