फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Child Welfare Committee writes letter again to DCPO regarding bilingual counselor

Bhiwani News: द्विभाषी काउंसलर को लेकर बाल कल्याण समिति ने डीसीपीओ को दोबारा लिखा पत्र

Sat, 14 Oct 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee writes letter again to DCPO regarding bilingual counselor
भिवानी।
विज्ञापन

असम से प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर भिवानी में दो नाबालिग बहनों को बेचने के मामले में बाल कल्याण समिति ने अब दोबारा डीसीपीओ (चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर) को पत्र लिखा है। डीसीपीओ ने पहले पत्र का जवाब भेजा था, जिसमें दोनों पीड़ितों की भाषा की पहचान किसी प्रवासी से कराने की सलाह दी थी, मगर बाल कल्याण समिति ने भाषा के साथ साथ अधिकृत काउंसलर से काउंसिलिंग कराकर इन दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कराने की बात कही। इसके लिए अब मंगलवार तक इनकी काउंसिलिंग कराने की तैयारी की है। अगर इस दौरान द्विभाषी काउंसलर नहीं मिला तो दूसरे प्रांत से काउंसलर की व्यवस्था कराई जाएगी।

दरअसल, असम निवासी दो नाबालिग बहनों को करीब 25 दिन पहले एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें भिवानी जिले में लेकर आया था। आरोपी टाइल्स लगाने की ठेकेदारी का काम करता था। दोनों ही नाबालिग बहनों के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और फिर उनका ही सौदा कर डाला। दोनों बहनों को असम की स्थानीय भाषा का ज्ञान हैं, उन्हें हिंदी नहीं आती है। इसलिए बाल कल्याण समिति सदस्यों ने द्विभाषी काउंसलर मुहैया कराने के लिए डीसीपीओ को पत्र लिखा। डीसीपीओ ने पहले पत्र के जवाब में कहा कि किसी प्रवासी स्थानीय नागरिक की मदद से इनकी भाषा को समझा जा सकता है। लेकिन इसमें एक तकनीकी और कानूनी पेच यह भी है कि बिना अधिकृत काउंसलर के इन दोनों लड़कियों के बयान दर्ज नहीं कराए जा सकते हैं। इसलिए अधिकृत और डिग्रीधारी द्विभाषी काउसंलर ही इनकी काउंसिलिंग करा सकता है। इसके बाद इन दोनों लड़कियों के आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन



द्विभाषी काउंसलर के लिए डीसीपीओ को पत्र लिखा गया था, जिनके जवाब में किसी असम के नागरिक की मदद से इन लड़कियों की भाषा को समझे जाने का सुझाव दिया गया है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा सकता है। बिना द्विभाषी अधिकृत काउंसलर के इन दोनों नाबालिग बहनों के बयान दर्ज नहीं होंगे। इसलिए दोबारा से द्विभाषी काउंसलर की मांग की है। अगर प्रदेश में काउंसलर नहीं मिलता है तो फिर दूसरे प्रांत से द्विभाषी काउंसलर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article