{"_id":"6080795a8ebc3ec36c7a821a","slug":"child-found-kidnaip-police-bhiwani-news-rtk605455411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में लावारिस हालत में मिला आर्यन, नहीं मिले अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में लावारिस हालत में मिला आर्यन, नहीं मिले अपहरणकर्ता
विज्ञापन
आर्यन के मिलने के बाद उसे गले से लगाकर दुलारती दादी सुंदर देवी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी/बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा बस स्टैंड से मंगलवार दोपहर अपहृत छह वर्षीय बच्चे आर्यन को सीआईए द्वितीय की टीम ने हांसी के सेक्टर-13 से बुधवार को तलाश लिया। बच्चा वहां लावारिस हालत में मिला। उसके कपड़े भी बदले हुए थे। बच्चे की तलाश में भिवानी पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया। गाड़ियों की बजाय पैदल और बाइक से बच्चे की तलाश की।
बवानीखेड़ा थाना पुलिस के अलावा सीआईए प्रथम, द्वितीय की टीम के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह स्वयं बच्चे की तलाश में जुटे रहे। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी खंगालते हुए बच्चे को बरामद किया। पुलिस अब अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। वहीं बच्चा मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चा मिलने के बाद परिजनों की आंखें भी छलक आई और पुलिस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बवानीखेड़ा बस स्टैंड से भैणी जाटान वासी विनोद के छह वर्षीय बेटे आर्यन का एक महिला ने खाने की चीजें दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया था। महिला बाद में बच्चे के साथ एक कार में जाती दिखी थी, जो कि हांसी की ओर गई। आर्यन अपनी दादी सुंदर देवी के साथ मंगलवार को देवसर माता मंदिर में गया था। जहां से दोपहर के समय लौटते हुए बवानीखेड़ा बस स्टैंड पर पहुंचा था, जहां से एक महिला ने उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
खुशी में छलके परिजनों के आंसू
आर्यन को मिलते ही दादी सुंदर देवी ने उसे गले से लगा लिया। इस दौरान परिजनों की आंखों से आंसू छलक आए। परिजनों ने डीएसपी विरेंद्र सिंह, सीआईए द्वितीय इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान, बवानीखेड़ा थाना इंचार्ज रवींद्र का आभार जताया। आर्यन के पिता विनोद ने कहा कि पुलिस की मेहनत रंग लाई और उसे अपने बेटे के सकुशल लौटने से काफी खुशी है। विनोद ने बताया कि बेटे के अपहरण के बाद पूरा परिवार सदमे में था। घटना के बाद घर में किसी ने न तो खाना खाया और न ही सो पाया। सभी को बस बेटे की चिंता सता रही थी कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। दादी सुंदर ने कहा कि राम नवमी के दिन उसका पौत्र सकुशल घर लौट आया है। सीआईए टू प्रभारी श्रीभगवान यादव की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए उनके पौत्र को खोज निकाला, यह पुलिस का सराहनीय कार्य है।
सहमा है आर्यन, नहीं बता पा रहा कुछ
आर्यन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आर्यन अभी घबराया हुआ है। उससे बाद में पूछताछ की जाएगी ताकि अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग लग पाए। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बदले हुए थे कपड़े, रामनवमी पर सता रही थी अनहोनी की आशंका
आर्यन का जब अपहरण हुआ था उस वक्त व अलग रंग के कपड़े पहना हुआ था। जबकि वह जब पुलिस को मिला उस वक्त उसके कपड़े बदले हुए थे। पुलिस इस एंगल पर भी जांच में जुटी है। चूंकि आर्यन का अपहरण रामनवमी से एक दिन पहले हुआ, ऐसे में परिजनों के साथ पुलिस को भी अनहोनी की आशंका सता रही थी। इसी आशंका में पहले बवानीखेड़ा, तोशाम, हांसी के तांत्रिक डेरों की तलाशी ली थी। मगर वहां कुछ नहीं मिला।
वर्जन:::
अपहरण की सूचना के बाद ही हांसी पर फोकस किया गया था। पुलिस ने हांसी को चारों ओर से घेर लिया था। रातभर आर्यन और उस कार की तलाश की गई। सुबह गाड़ियां छोड़ बाइक और पैदल से बच्चे की तलाश की। ये साफ था कि अपहरणकर्ता हांसी से बाहर नहीं निकले। हांसी में ही करीब 200 सीसीटीवी खंगाले। जिससे आर्यन का पता लगा। हमारी टीमें अभी भी अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है और प्रयास है कि जल्द से जल्द अपहरणकर्ताओं को पकड़ा जाए।
- इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव, इंचार्ज सीआईए द्वितीय
इस घटना के बाद पूरा पुलिस प्रशासन बच्चे की बरामदगी में लग गया था। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी देखे। पूरे हांसी को सील कर जांच की। बवानीखेड़ा, तोशाम, हांसी के सभी तांत्रिक डेरों की भी तलाशी ली गई। जिसमें कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिर हुडा के सेक्टर से आर्यन को बरामद कर लिया गया।
- रवींद्र कुमार, बवानीखेड़ा थाना प्रभारी
अपहरण की घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें आर्यन को खोजने में लगी हुई थी। हांसी की भी चारों ओर से नाकाबंदी की थी। पुलिस की टीम हांसी के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी थी तो इसी दौरान सेक्टर-13 के नजदीक एक सीसीटीवी कैमरे में आर्यन घूमता हुआ नजर आया। सीआईए टू पुलिस की टीम ने तुरंत आर्यन की लोकेशन का पीछा किया तो वह सेक्टर के सुनसान इलाके में खड़ा मिला।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर

सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव का हाथ जोड़कर आभार जताती बच्चें की दादी सुंदर देवी। संवाद- फोटो : Bhiwani