फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister's flying squad checked the records of Aabiyane in Tehsil office

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जांचा तहसील कार्यालय में आबियाने का रिकॉर्ड

Thu, 05 Dec 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad checked the records of Aabiyane in Tehsil office
बवानीखेड़ा के तहसील कार्यालय में आबियाने का रिकॉर्ड जांचते मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्य कर्मच
बवानीखेड़ा (भिवानी)। आबियाना में गबन का अंदेशा जताया गया है। इसकी शिकायत मिलने पर रोहतक से एसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में कई गांवों के आबियाना का रिकॉर्ड तलब किया।
विज्ञापन

उड़नदस्ता करीब पांच घंटे तक आबियाना के रिकॉर्ड को खंगालता रहा। इस बीच कुछ गांवों के नंबरदारों को जांच में शामिल किया गया। इनसे उनके गांव के बकाया आबियाना वाले किसानों के नामों की सूची मांगी गई है। यह आबियाना सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाया गया है। इसके बाद उड़नदस्ता संबंधित किसानों से भी बातचीत करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अंतिम बार आबियाना जमा करवाने की तिथि जानकर माल की पर्ची भी मिलान करेगी। इसके बाद सरकारी खजाने में जमा राशि के बारे में भी जांच की जाएगी। एसआई राजबीर सिंह के साथ गुप्तचर विभाग भिवानी के निरीक्षक सुनील कुमार और विनोद कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed