{"_id":"645a8571b4082880a40f0596","slug":"chief-ministers-flying-squad-caught-illegal-soil-mining-imposed-a-fine-of-ten-lakh-rupees-bhiwani-news-c-21-hsr1027-128368-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन, दस लाख रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन, दस लाख रुपये का लगाया जुर्माना
Tue, 09 May 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 09 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान में सोमवार देर रात को छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। खनन विभाग की टीम ने आरोपी पर दस लाख रुपये का जुर्माना किया। वहीं मिट्टी के अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही पॉपलैंड मशीन और डंपर को भी जब्त कर लिया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, गुप्तचर विभाग के इंचार्ज सुनील कुमार, खनन विभाग के निरीक्षक सोनू कुमार की टीम ने गांव सागवान में सोमवार देर रात को छापा मारा। इस दौरान खेतों में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे शमशेर को पकड़ा। मौके पर टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही पॉपलैंड मशीन व डंपर भी जब्त किया। इसे रोडवेज की तोशाम सब डिपो कर्मशाला में भेज दिया। टीम को मिट्टी के खनन संबंधी कागजात आरोपी से नहीं मिले। उस पर खनन विभाग ने 10 लाख रुपये का जुर्माना किया है।