फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister will reach Bhiwani this evening by helicopter, the new building of the district jail will be inaugurated.

Bhiwani News: हेलीकॉप्टर से आज शाम भिवानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, जिला जेल के नए भवन का होगा शुभारंभ

Mon, 04 Sep 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will reach Bhiwani this evening by helicopter, the new building of the district jail will be inaugurated.
नई जेल के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा लेते उपायुक्त नरेश नरवाल व एसपी वरूण सिंगला
भिवानी। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल हेलीकॉप्टर से शाम पांच बजे जिला कारागार के नए परिसर का शुभारंभ करने भिवानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से 11 पुलिस नाके लगाए गए हैं वहीं हेलीपैड पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा 600 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का जिला कारागार के नए भवन का शुभारंभ के बाद रात्रि ठहराव भी भिवानी में ही होगा। सोमवार को डीसी नरेश नरवाल और एसपी वरुण सिंगला ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी नरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच सितंबर शाम पांच बजे भिवानी जेल के विस्तारीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसमें करीब 12 एकड़ में 29 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से नई जेल का निर्माण किया गया है। नई जेल में 774 बंदियों की क्षमता है। इसमें महिला और पुरुष दोनों बंदी शामिल हैं। जेल विस्तारीकरण कार्य में नई जेल परिसर में पांच बैरक पुरुष बंदियों के लिए और एक बैरक महिला बंदियों के लिए बनाई गई है। एक पुरुष बैरक में 126 और महिला बैरक में 114 क्षमता है। पहले पुरानी जेल में बंदियों की क्षमता 561 थी, जो अब कुल 1335 की हो गई है।
विज्ञापन

डीसी नरवाल व एसपी सिंगला ने समारोह स्थल पर पंडाल, मुख्य मंच के बारे में बारीकी से जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग बनाए जाएं। इस दौरान उद्घाटन समारोह में उर्जा एवं कारागार मंत्री रणजीत सिंह और कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जिलाधीश ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंगलवार को भिवानी में आगमन के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश नरेश नरवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एसडीएम भिवानी दीपक बाबू लाल करवा को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जिलाधीश द्वारा आदेशानुसार पांच सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शाम पांच बजे भिवानी में नव निर्मित जेल का उद्घाटन किया जाएगा। ऐसे में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसी के चलते थाना शहर निरीक्षक विद्यानंद के साथ उप तहसीलदार भिवानी को आलमगीर हेलीपैड पर, थाना सिविल लाइन बलदेव के साथ तहसीलदार भिवानी आदित्य रंगा को लोक निर्माण विश्राम गृह में, थाना सदर कुलदीप के साथ पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता संभव जैन को जेल और यातायात प्रबंधक सुनील के साथ बीडीपीओ सोमबीर कादयान को रूट चार्ट पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

कार्यक्रम के बाद समर्थक के घर होगा भोजन, रेस्ट हाउस में होगा रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री जिला कारागार के विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम के बाद शहर में अपने एक समर्थक के घर जलपान और भोजन करेंगे। इसके बाद भिवानी के हांसी रोड स्थित रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव होगा। रेस्ट हाउस परिसर के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मुख्यमंत्री कोई संवाद या कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे, अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed