फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Manohar said on e-tendering that Hamne corruption tai panga liya hai

ई-टेंडरिंग पर बोले मुख्यमंत्री मनोहर: कुछ साथी बोल्ये क्यूं पंगा ल्यो सो, हामनै क्रप्शन तै पंगा लिया सै

Wed, 05 Apr 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 01:10 AM IST
सार

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि हमारी लड़ाई सरपंचों से नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ है। हरियाणा में गैंगस्टरों व अपराधियों की 300 अवैध संपत्तियां ध्वस्त की गई हैं। मुख्यमंत्री गांव संडवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ से भी बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना।

विज्ञापन
Chief Minister Manohar said on e-tendering that Hamne corruption tai panga liya hai
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

जिब हमनै ई टेंडरिंग आल्या सिस्टम लागू करैया तौ कुछ साथी बोल्ये क्यू पंगा ल्यो सो, हाम नै सरपंचा तै कौनी बल्कि यो पंगा क्रप्शन के खिलाफ लिया सै। ये बात भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई सरपंचों से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इलाके में चोरी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ विधानसभा में कानून बना दिया है। महाराष्ट्र में जैसे मकोका है, उसी तरह हरियाणा में भी अब हरकोका लागू है, जिसके तहत गैंगस्टरों और अपराधियों की 300 से अधिक अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर नष्ट कर दिया है। गैंगस्टर की असली ताकत उसकी अवैध संपत्ति हैं, हमने उसे ही खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खुद माना कि इलाके में पानी की बड़ी समस्या है। इसको लेकर भी सरकार जल्द समाधान करेगी। नहरों में सात दिन पानी आता है, जबकि 15 दिन लगातार नहरी पानी की मांग इलाके के लोगों की है। सीएम ने सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करने पर कहा कि न्याय की अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक मोहनलाल कौशिक, उपायुक्त नरेश नरवाल, जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, जिला परिषद चेयरमैन अनीता मलिक उपस्थित रहे।

संडवा पीएचसी का निरीक्षण किया, फोन पर एडीजी हेल्थ से की बात
मुख्यमंत्री गांव संडवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ से भी बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। पीएचसी में दो मेडिकल आफिसर के पद हैं, लेकिन वहां एक ही मेडिकल आफिसर तैनात है। इस पर फोन पर ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा से बात कर यहां दूसरे मेडिकल ऑफिसर की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। वहीं प्रदेश के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के अलावा जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही।

तबादला उद्योग हुआ बंद
सीएम ने कहा कि पहले तबादला के लिए लोग चंडीगढ़ चक्कर लगाते थे। हमने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर पारदर्शिता से ट्रांसफर ऑनलाइन कर तबादला उद्योग ही बंद कर दिया।

संडवा में एक साल में एक करोड़ 40 लाख होंगे खर्च
मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव संडवा में अगले एक साल के दौरान एक करोड़ 40 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांव के सभी निवासी अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा ले। बढ़ी हुई आबादी के अनुसार ही सरकार गांव में ग्रांट भिजवाई जाएगी।

भिवानी और दादरी के 100 गांवों में चल रही चकबंदी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी और चरखी दादरी जिलों के 100 गांवों की चकबंदी का काम चल रहा है। इसे अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा। गांव संडवा के ग्रामीणों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके गांव का चकबंदी मामला राजस्व विभाग के पास चंडीगढ़ भिजवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सीएससी में पंजीकरण मुफ्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए सीएससी सेंटर में किसान को कोई शुल्क नहीं देना है। सीएससी सेंटरों को रजिस्ट्रेशन की राशि सरकार प्रदान करेगी। मनोहर लाल ने गांव संडवा में आयुष्मान कार्ड धारक ग्रामीणों से पूछा कि उनका इलाज में रुपया तो नहीं लिया है।


एक बुजुर्ग ने बताया कि हिसार के प्राइवेट अस्पताल में उससे 18000 रुपये लिए हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मामले को डीसी नरेश नरवाल को जांच करवाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के लिए डीजीपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed