फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Flying Squad team along with city council officials checked the cleanliness system in the city

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ जांची शहर में सफाई व्यवस्था

Fri, 08 Dec 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team along with city council officials checked the cleanliness system in the city
भिवानी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई व्यवस्था जांची। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दादरी रोड के डंपिंग यार्ड पर भी छापामारा। जहां शहर भर से कूड़ा लेकर आईं गाड़ियों के तोल की भी जांच कराई गई। वहीं वाहनों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई।
इसके बाद डंपिंग यार्ड का निरीक्षण कर वहां पर ठोस कचरा निस्तारण व्यवस्था भी नगर परिषद तकनीकी अधिकारियों के साथ जांची। इस दौरान टीम ने श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर तत्काल खामियां दूर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पार्षद सुभाष तंवर व पार्षद संदीप यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के सब इंस्पेक्टर राजबीर की अगुवाई में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह व सफाई निरीक्षक विकास के साथ वीरवार सुबह शहर के कई हिस्सों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की जांच की। इस दौरान शहर भर से कूड़ा उठान की व्यवस्था के बारे में भी अधिकारियों ने खामियां दर्ज की। वहीं इसके बाद दादरी रोड के डंपिंग यार्ड पर पहुंचकर वहां ठोस कूड़ा निस्तारण के साथ-साथ शहर भर से लाए जाने वाले कूड़ा के वजन का भी कांटा पर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कूड़े से भरी कई गाड़ियों का वहां के काटे पर वजन कराया और फिर अधिकारियों ने खुद अपनी गाड़ी का वजन भी डंपिंग यार्ड के काटे पर जांचा। इसके बाद प्राइवेट काटे पर भी इसका मिलान कराया गया। इसके बाद टीम ने वहां पड़े हजारों टन ठोस कचरा के निस्तारण नहीं होने संबंधी मामले पर कंपनी के अधिकारियों से बात की। वहां मिली खामियों को जल्द दूर कराए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनित कुमार ने बताया कि कंपनी के प्लांट की दो प्रोसेस यूनिट लग चुकी हैं, जबकि प्लांट लगाने का काम अभी चल रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जो खामियां यहां चिह्नित की हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed