फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Flying Squad searched the records of Electricity Corporation office, checked the attendance of employees

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बिजली निगम कार्यालय का खंगाला रिकॉर्ड, कर्मचारियों की हाजिरी जांची

Sat, 13 Jul 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad searched the records of Electricity Corporation office, checked the attendance of employees
 शहर के बिजलीघर में फाइलों की जांच करते सीएम फ्लांइग के अ​धिकारी। 
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार सुबह तोशाम रोड स्थित कंज्यूमर केयर सेंटर स्थित सिटी सब डिविजन नंबर एक के कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने कार्यालय के अंदर उपभोक्ता से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला। वहीं कर्मचारियों की हाजिरी भी जांची।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की कार्रवाई से कंज्यूमर केयर सेंटर में तैनात निगम कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की करीब चार घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान कार्यालय में उपभोक्ताओं से लंबित मामलों पर भी निगम अधिकारियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक राजबीर सिंह, सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तोशाम रोड स्थित सिटी सब डिविजन नंबर एक के प्रथम तल स्थित कार्यालय पर छापा मारा। छापामारी के दौरान दस कर्मचारियों में से एक कर्मचारी छुट्टी पर मिला, लेकिन उसकी छुट्टी की अर्जी पर एसडीओ के हस्ताक्षर नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एसडीओ चेतन ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कार्यालय में उपभोक्ताओं से संबंधित रिकाॅर्ड का अवलोकन किया है। इस दौरान सब डिविजन कार्यालय में सीएम विंडो की आठ शिकायतें आई हुई थीं, जिसमें पांच सीएम विंडो शिकायतों पर प्रक्रिया जारी थी, जबकि एक शिकायत अभी लंबित पाई गई।
इसी तरह उपभोक्ताओं के नए बिजली कनेक्शन संबंधी मामलों की भी जांच की। जिसमें करीब छह आवेदनों को निगम अधिकारियों ने लंबित रखा हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो उन्होंने बताया कि इन मामलों में उपभोक्ताओं की तरफ से एस्टीमेट राशि जमा नहीं कराई गई है। दरअसल तोशाम रोड स्थित निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण केंद्र में सिटी सब डिविजन के अलावा सिटी सब डिविजन नंबर एक और दो का कार्यालय है। जिसमें इन सब डिविजनों में उपभोक्ताओं संबंधी मामलों का निपटान किया जाता है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि उपभोक्ताओं के आवेदनों पर निगम अधिकारी निर्धारित अवधि में काम नहीं करते। इसी की पड़ताल के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में छापामारी कर दस्तक दी और वहां मौजूद उपभोक्ताओं के आवेदनों और शिकायतों संबंधित रिकार्ड को खंगाला। इस संबंध में निगम के एसडीओ चेतन ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की है। हमने उनका पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed