Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Chief Minister asked interesting questions to the students, curiously gave accurate answers
{"_id":"621d249b6d0b760f3f67eede","slug":"chief-minister-asked-interesting-questions-to-the-students-curiously-gave-accurate-answers-bhiwani-news-hsr6255257149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने पूछे विद्यार्थियों से रोचक सवाल, दिए उत्सुकता से सटीक जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने पूछे विद्यार्थियों से रोचक सवाल, दिए उत्सुकता से सटीक जवाब
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लैब के उद्घाटन अवसर पर बच्चों के साथ मुख्यमंत्री मनोह
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में नवनिर्मित लैब का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से साइंस से संबंधित रोचक सवाल किए, जिनका बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता से सटीक जवाब दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कक्षा सातवीं के प्रिंस से छा कि बायोगैस में मुख्य रूप से कौन-कौन सी गैस होती हैं। कक्षा 11 वीं की छात्रा हंसिका ने मुख्यमंत्री को जब सूर्य और वस्तु के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के बारे में बताया तो सीएम ने पूछा कि क्या पृथ्वी के कारण भी गुरुत्वाकर्षण बल होता है। क्या अन्य गृहों पर भी गुरुत्वाकर्षण बल होता है। मुख्यमंत्री ने 12 वीं कक्षा के भारत और हिमांशु के वंडेग्राफ जेनरेटर मॉडल की तारीफ की और शाबाशी दी। इसी प्रकार से नौवीं कक्षा की खुशी के मॉडल के देखने के दौरान नॉर्थ पोल और साउथ पोल के संबंध में प्रश्न पूछा व रेनबो से बनने वाले रंगों के बारे में चर्चा की। साथ ही स्पेक्ट्रास्कॉप से रेनबो देखा। मुख्यमंत्री ने कक्षा 8वीं के छात्र निशु ने पूछा कि चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्र कितने दिन में पूरा कर लेता है। यह भी पूछा कि तीन साल में कितने महीने होते हैं। इसके साथ ही पूछा कि तीन साल में चंद्रमा पृथ्वी के कितने चक्र लगाता है। सीएम ने पांचवीं कक्षा के छात्र हर्ष मेहरा के मॉडल को हाथ में उठाकर देखा और उसमें लगे दर्पण के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 11 वीं कक्षा के मयंक व संयम, छठी कक्षा के अभिषेक, तीसरी कक्षा के सौर्य व पांचवीं कक्षा की वंशिका द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना कर बच्चों को शाबाशी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।